देश

Saharsa Vande Bharat Train: सहरसा से दिल्ली चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन! जल्द होगी घोषणा, ट्रैक पर काम जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2024, 10:46 PM IST

Saharsa Vande Bharat Train: रेलवे के सूत्रों की मानें को जिन शहरों को अब वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने की तैयारी रेलवे कर रहा है, उस सहरसा की भी नाम शामिल है। सहरसा से कितनी जल्दी वंदे भारत ट्रेन चलेगी ये ट्रैक पर निर्भर होगा।

Image

सहरसा से चलेगी वंदे भारत ट्रेन

Photo : PTI

Saharsa Vande Bharat Train: बिहार को जल्द ही एक और वंदे भारत ट्रेन मिल सकती है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के सहरसा से दिल्ली तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। कहा जा रहा है कि यही कारण है कि सहरसा रूट पर ट्रैक का मेंटेनेंस जारी है।

ट्रैक पर निर्भर

रेलवे के सूत्रों की मानें को जिन शहरों को अब वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने की तैयारी रेलवे कर रहा है, उस सहरसा की भी नाम शामिल है। सहरसा से कितनी जल्दी वंदे भारत ट्रेन चलेगी ये ट्रैक पर निर्भर होगा। सहरसा रूट पर ट्रैक अभी इतना फीट नहीं है कि वंदे भारत अपनी स्पीड से दौड़ सके। हालांकि ट्रैक को जल्द से जल्द तैयार करने में रेलवे के अधिकारी लगे हैं।

समय तय नहीं

हालांकि, ट्रेन के चलने का अभी कोई समय तय नहीं किया गया है। ट्रैक का मेंटेनेंस अगर समय पर हो जाएगा तो इसकी घोषणा कर दी जाएगी। कुछ दिन पहले पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य रेल पथ अभियंता मुकेश कुमार ने भी समस्तीपुर और सहरसा के बीच रेलखंड के ट्रैक का निरीक्षण किया था। इसके बाद रेलवे अधिकारी सरायगढ़ के लिए रवाना हो गये।

चल रहा मरम्मत

सहरसा-मानसी रेल रूट पर पिछले कुछ समय से मरम्मत का कार्य भी चल रहा है। यहां कारण है कि इस रूट पर ब्लॉक भी लिया जा रहा है। साथ ही सहरसा में लोको पायलट की ट्रेनिंग भी चल रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article