देश

Kashmir Snowfall: कश्मीर की वादियों में दिखा खूबसूरत नजारा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शेयर किया बर्फवारी में चलती ट्रेन का वीडियो

Kashmir Snowfall: कश्मीर घाटी में बर्फबारी से पर्यटकों और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरे खिल गए। इस बीच बड़ी संख्या में पर्यटक गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए पहुंच रहे है। इस बीच केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कश्मीर की वादियों में स्नोफॉल का एक ताजा वीडियो शेयर किया है।

Image

अश्विनी वैष्णव ने कश्मीर की वादियों में स्नोफॉल का एक ताजा वीडियो शेयर किया।

Kashmir Snowfall: जम्मू कश्मीर में ठंड का कहर जारी है। घाटी के कई इलाकों में बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल रही है। हालांकि कश्मीर घाटी के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। गुलमर्ग में बर्फबारी हुई है। अन्य इलाकों में भी हिमपात और बारिश हो रही है। लगातार हो रही बर्फबारी से पर्यटकों और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरे खिल गए। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि बर्फबारी ने बड़ी राहत दी है। इससे पहले तक सभी चिंतित थे। इस बीच बड़ी संख्या में पर्यटक गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए पहुंच रहे है। इस बीच केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कश्मीर की वादियों में स्नोफॉल का एक ताजा वीडियो शेयर किया है, जिसमें बर्फ से ढके ट्रैक पर भारतीय रेल चलती दिखाई दे रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर जोजिला दर्रे पर हल्की बर्फबारी हुई है, जबकि सोनमर्ग स्वास्थ्य रिसॉर्ट में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। जोजिला दर्रा और सोनमर्ग में लगभग 2 से 3 इंच बर्फ गिरी है। इससे हर तरफ सफेद चादर दिखाई दे रही है। बर्फ और फिसलन भरी सड़क की स्थिति को देखते हुए जोजिला दर्रे पर यातायात बंद कर दिया गया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article