देश

उत्तर प्रदेश के इन 13 नवनिर्वाचित MLC ने ली शपथ, देख लीजिए पूरी सूची

UP Politics: यूपी विधान परिषद के नवनिर्वाचित 13 सदस्यों ने सदस्यता की शपथ ली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में 14 मार्च को कुल 13 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था, जिनमें NDA के 10 और सपा के तीन उम्मीदवार शामिल हैं। देखें सभी सदस्यों की लिस्ट।

Image

योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव।

Photo : Times Now Digital

Uttar Pradesh 13 MLC Oath: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नवनिर्वाचित 13 सदस्यों को शुक्रवार को सदन की सदस्यता की शपथ दिलायी गयी। एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित 13 सदस्‍यों को शुक्रवार शाम सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने विधान भवन के तिलक हाल में सदस्यता की शपथ दिलायी।

13 नवनिर्वाचित MLC की लिस्ट देखें

क्रमांकसदस्यपार्टी
1डॉ. महेंद्र सिंहभारतीय जनता पार्टी
2विजय बहादुर पाठकभारतीय जनता पार्टी
3अशोक कटारियाभारतीय जनता पार्टी
4रामतीरथ सिंघलभारतीय जनता पार्टी
5संतोष सिंहभारतीय जनता पार्टी
6धर्मेंद्र सिंहभारतीय जनता पार्टी
7मोहित बेनीवालभारतीय जनता पार्टी
8आशीष पटेलअपना दल (एस)
9विच्छेलालसुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
10योगेश चौधरी राष्ट्रीय लोकदल
11बलराम यादवसमाजवादी पार्टी
12शाह आलम समाजवादी पार्टी
13किरण पाल कश्यप समाजवादी पार्टी

इन सदस्यों को सभापति ने दिलायी शपथ

शपथ लेने वाले विधान परिषद सदस्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के डॉ. महेंद्र सिंह, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, रामतीरथ सिंघल, संतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह और मोहित बेनीवाल शामिल हैं। वहीं भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी दल अपना दल (एस) के आशीष पटेल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विच्छेलाल और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के योगेश चौधरी ने भी शपथ ली। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के सदस्य बलराम यादव, शाह आलम एवं किरण पाल कश्यप को भी सभापति ने शपथ दिलायी।

सपा को मिलेगा नेता विरोधी दल का दर्जा

सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद उत्तर प्रदेश की 100 सदस्यीय विधान परिषद में अब प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी को नेता विरोधी दल का दर्जा मिल जाएगा। अभी तक सपा के पास सदन में निर्धारित सदस्य संख्या न होने से आधिकारिक रूप से पार्टी को यह दर्जा नहीं मिला था। विधान परिषद के प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परिषद में नेता विरोधी दल का दर्जा हासिल करने के लिए प्रमुख विपक्षी दल के सदस्‍यों की संख्‍या कम से कम 10 होनी चाहिए।

सपा के MLC की संख्या हो गयी 10

विधान परिषद की वेबसाइट के अनुसार उत्तर प्रदेश के विधान परिषद में इस समय सत्‍तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 78 सदस्य हैं, जबकि उसके सहयोगी अपना दल (एस), निषाद पार्टी, सुभासपा और रालोद के सदस्यों की एक-एक संख्या है। सदन में प्रमुख विपक्षी समाजवादी पार्टी के सदस्‍यों की संख्‍या 10 हो गयी है। शिक्षक दल और निर्दलीय मिलाकर पांच अन्‍य सदस्‍य हैं। अन्य सीटें रिक्त हैं।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में 14 मार्च को कुल 13 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था, जिनमें राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के दस और सपा के तीन उम्मीदवार शामिल हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी राम औतार सिंह ने एक बयान में कहा था कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्यों द्वारा विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन 2024 में 14 मार्च को नाम वापसी की आखिरी तिथि की समय सीमा समाप्त होने के उपरांत सभी 13 प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article