देश

Etah Clash: संभल के बाद, यूपी के एटा में 'वक्फ बोर्ड की संपत्ति' को लेकर झड़प, 150 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झडप 16 नामजद समेत 150 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Image

यूपी के एटा में 'वक्फ बोर्ड की संपत्ति' को लेकर झड़प

Etah News: एटा जिले के जलेसर कस्बे में वक्फ दरगाह के निकट एक व्यक्ति की पैतृक जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में हिंसक झडप हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार की इस घटना के सिलसिले में 16 नामजद समेत 150 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कस्बे में तनाव की स्थिति देखते हुए आज जलेसर के पुलिस क्षेत्राधिकारी) नीतेश गर्ग एवं जलेसर के थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर राघव ने भारी पुलिस बल के साथ नगर भ्रमण किया और वक्फ की भूमि बताकर निजी भूमि पर जबरन निर्माण कार्य करने और पथराव करने के दो प्रमुख आरोपियों-- रफीक और फरमान उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी राघव ने बताया कि रविवार शाम निजी चारदीवारी गिरा देने तथा विरोध करने पर मारपीट, आपराधिक धमकी तथा हत्या की नीयत से गला दबाने, दंगा फैलाने के आरोपों के तहत रफीक एवं 16 नामजद व्यक्तियों समेत 150 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।राघव ने कहा, 'आरोपियों में से एक ने शिकायतकर्ता का गला घोंटने की कोशिश की है।'

उन्होंने बताया कि घटनास्थल की भूमि का निरीक्षण तथा तहसील कर्मियों द्वारा की गई जांच से पता चला कि यह नकटा कुआं मोहल्ले के निवासी अनिल कुमार उपाध्याय, राजेश, रमेश चंद्र आदि की पैतृक जमीन है, जिस पर आरोपियों ने वक्फ की जमीन बताकर अशांति पैदा की।उन्होंने बताया कि जमीन मालिक चारदीवारी खड़ी कर उस जमीन को घेर रहे थे लेकिन रविवार शाम लगभग पांच बजे अग्रयान मोहल्ले का रफीक कई लोगों के साथ वहां पहुंचा और उसने उक्त भूमि को वक़्फ़ की भूमि बताकर चारदीवारी गिरा दी। विरोध करने पर दर्जन भर से अधिक मोटरसाइकिल एवं अन्य गाड़ियों में तोड़फोड़ की गयी एवं पथराव कर लोगों को घायल कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने देर रात्रि में अभियोग पंजीकृत किया।उपजिलाधिकारी (एसडीएम) विपिन कुमार मोरल ने बताया कि अभिलेखों में उपर्युक्त गाटा नंबर निजी काश्तकारी भूमि है, जिसकी पूर्व में दरगाह कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में पैमाइश की जा चुकी है। राजस्व अभिलेखों में भी यह जमीन निजी काश्तकारों के नाम दर्ज है।

सीओ गर्ग ने बताया कि झगड़ा एवं पथराव करने वाले लोगों को चिन्हित कर थाना स्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्यामनारायण सिंह रविवार रात्रि में ही पुलिस बल के साथ जलेसर आये और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगी तथा सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा। उनके अनुसार कस्बे की स्थिति तनावपूर्ण है किंतु शांति-व्यवस्था कायम है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'सिस्टम से भरोसा टूट चुका है, बच्चों की मांगें माने बिना नहीं निकलेगा समाधान'; पीएम मोदी के ऐलान पर बोलीं प्रियंका

'सिस्टम से भरोसा टूट चुका है, बच्चों की मांगें माने बिना नहीं निकलेगा समाधान'; पीएम मोदी के ऐलान पर बोलीं प्रियंका

संसद में आज भी गतिरोध, हंगामे के बाद संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

संसद में आज भी गतिरोध, हंगामे के बाद संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'