देश

जेपी नड्डा से मिले UP बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, गिनाए यूपी में हार के कारण

यूपी भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने लोकसभा चुनाव-2024 में राज्य में बीजेपी के निराशाजनक प्रदर्शन की नैतिक जिम्मेदारी ली है और हार की वजह भी बताई है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव-2024 परिणामों को लेकर समीक्षा रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके लिए तकरीबन 40 हजार लोगों से बातचीत की गई है। 25 जून तक यूपी बीजेपी की समीक्षा रिपोर्ट तैयार होगी।

Image

जेपी नड्डा से मिले भूपेंद्र चौधरी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने लोकसभा चुनाव-2024 में राज्य में बीजेपी के निराशाजनक प्रदर्शन की नैतिक जिम्मेदारी ली है और हार की वजह भी बताई है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जो फैसला लेंगे उसी के मुताबिक भूपेंद्र चौधरी कार्य करेंगे। बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भूपेंद्र चौधरी की करीब आधे घंटे तक मुलाकात हुई। भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार को दिल्ली में मुलाकात के दौरान लोकसभा चुनाव में संगठन के लेक्चर प्रबंधन पर भी सफाई पेश की। सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच सबसे अधिक चर्चा फैजाबाद सीट से पार्टी की हार पर हुई। वाराणसी में पीएम मोदी के जीत का अंतर कम होने पर भी बातचीत हुई।

सूत्रों की मानें तो भूपेंद्र चौधरी ने जो हार की वजह बताई है उसमें

1. नौकरशाही की मनमानी

2. मतदाता सूची में गड़बड़ी

3. अपनों का भीतरघात

4. प्रत्याशियों से नाराजगी

5. आरक्षण और संविधान बदलने वाला झूठा नैरेटिव प्रमुख है।

6. इसके अलावा प्रत्याशियों का यह मानना की चुनाव मोदी और योगी लड़ रहें है।

7. संगठन, विधयकों और प्रत्याशियों में ताल-मेल की कमी।

Vinod Mishra
विनोद मिश्राauthor

दिल्ली से लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ में करीब दो दशक से टीवी पत्रकारिता कर रहें है। यूपी की सियासत की नब्ज और ब्यूरोकेसी की समझ है। पत्रकारिता एक पैशन है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

चीन को लेकर मोदी सरकार पर जयराम रमेश का हमला, सीमा सुरक्षा से व्यापार घाटे तक उठाए सवाल

चीन को लेकर मोदी सरकार पर जयराम रमेश का हमला, सीमा सुरक्षा से व्यापार घाटे तक उठाए सवाल

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम