देश

UNSC में मुंह की खाया पाकिस्तान! मीटिंग तो हुई लेकिन कोई बयान नहीं हुआ जारी, जानें पूरी डिटेल

UNSC Meeting: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के एक्शन से खौफ में पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से इस मुद्दे पर मीटिंग की मांग की थी। पाकिस्तान की मांग पर UNSC में बंद कमरे में मीटिंग हुई, लेकिन कोई बयान जारी नहीं किया गया।

Image

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (फाइल फोटो)

Photo : AP

UNSC Meeting: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान की चाल नाकामयाब रही और उसके सारे ड्रामे धरे के धरे रह गए। पाकिस्तान की मांग पर UNSC में बंद कमरे में मीटिंग तो हुई, लेकिन इस मीटिंग को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ। आम तौर पर जब किसी मुद्दे पर UNSC में मीटिंग होती है तो मीटिंग के बाद एक बयान जारी होता है, जिसमें सारी जानकारी दी जाती है, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ। पाकिस्तान की लाख कोशिशों के बाद भी UNSC ने भारत को लेकर कुछ नहीं कहा।

UNSC की ओर से कोई बयान नहीं

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बंद कमरे में विचार-विमर्श किया, जिसमें दूतों ने संयम और बातचीत का आह्वान किया। 15 देशों की सुरक्षा परिषद द्वारा आयोजित यह परामर्श सोमवार दोपहर को लगभग डेढ़ घंटे तक चला, लेकिन बैठक के बाद परिषद की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया। पाकिस्तान, जो वर्तमान में शक्तिशाली परिषद का एक अस्थायी सदस्य है, ने परमाणु-सशस्त्र पड़ोसियों के बीच स्थिति पर "बंद कमरे में विचार-विमर्श" का अनुरोध किया था।

मीटिंग के बाद क्या बोला पाकिस्तान

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत असीम इफ्तिखार अहमद ने बैठक के बाद संवाददाताओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बंद कमरे में विचार-विमर्श के उद्देश्यों में परिषद के सदस्यों को भारत और पाकिस्तान के बीच बिगड़ते सुरक्षा माहौल और बढ़ते तनाव पर चर्चा करने और स्थिति को संभालने के तरीकों पर विचारों का आदान-प्रदान करने में सक्षम बनाना शामिल था, जिसमें टकराव से बचना भी शामिल था, जिसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

पाकिस्तान ने क्यों लगाई थी गुहार

दरअसल कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ सामने आया है। भारत, इस आतंकी हमले का बदला लेने का ऐलान कर चुका है। जिसके बाद से पाकिस्तान में खौफ का माहौल है। पाकिस्तान लगातार गुहार लगा रहा है, जगह-जगह भारत की शिकायत कर रहा है। इसी क्रम में पाकिस्तान ने UNSC से भी बैठक की मांग की थी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article