देश

जल्द ही श्रीनगर में दौड़ती नजर आएगी Vande Bharat Express Train, जानिए सारी डिटेल

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 25, 2023, 10:39 PM IST

Vande Bharat Express Train: केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) शनिवार को जम्मू कश्मीर पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने रास्ते का जायजा लेते हुए ट्रेन से बड़गाम से बारामूला का सफर तय किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि अगस्त 2024 तक श्रीनगर में भी वन्दे भारत दौड़ती नजर आएगी।

Vande Bharat Express Train: जल्द ही श्रीनगर में भी वंदे भारत ट्रेन दौड़ती हुई देखी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में वंदे भारत ट्रेनें अगले साल चलेंगी। वहीं जम्मू-श्रीनगर रेल लिंक इसी साल शुरू होगा।

कश्मीर दौरे पर पहुंचे रेल मंत्री ने यह भी कहा कि कुपवाड़ा और कश्मीर घाटी के अन्य दो स्थलों को जल्द ही भारतीय रेल से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में रेलवे में सुधार किया जाएगा और साल के अंत तक यह सुधार दिखना शुरू हो जाएगा।

उन्होंने कहा- "टेलीफोन कनेक्टिविटी, डबल लाइन, पार्सल सेवाएं, भारतीय रेलवे के माध्यम से सीमेंट और दवा व्यापार साल के अंत तक सुनिश्चित किया जाएगा, इसके अलावा सेब व्यापार के लिए सुविधाओं पर भी विचार किया जाएगा।"

इस दौरान वैष्णव ने विशेष निरीक्षण कार द्वारा बडगाम रेलवे स्टेशन से बारामूला रेलवे स्टेशन तक की यात्रा की। इस दौरान उन्होंने रेलवे के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही बारामूला रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!