देश

UP BJP अध्यक्ष पद के लिए पंकज चौधरी ने किया नामांकन, CM योगी, दोनों डिप्टी सीएम की मौजूदगी में भरा पर्चा

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 13, 2025, 02:54 PM IST

यूपी सीएम पद पर पंकज चौधरी की ताजपोशी 14 दिसंबर को होगी। इस पद पर पंकज की नियुक्ति तय मानी जा रही है क्योंकि भाजपा की ओर से किसी और ने पर्चा दाखिल नहीं किया है। पंकज ओबीसी के कुर्मी समुदाय से आते हैं। यूपी में कुर्मी समुदाय करीब छह प्रतिशत है। 1989 में पहली बार गोरखपुर में पार्षद का चुनाव जीता। इसके बाद वह सात बार सांसद रहे हैं।

pc bjp

यूपी बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए पंकज चौधरी ने भरा पर्चा।

Photo : ANI

Pankaj Chaudhary: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भरा। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, स्मृति ईरानी की मौजूदगी में उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। यूपी सीएम पद पर पंकज चौधरी की ताजपोशी 14 दिसंबर को होगी। इस पद पर पंकज की नियुक्ति तय मानी जा रही है क्योंकि भाजपा की ओर से किसी और ने पर्चा दाखिल नहीं किया है। पंकज ओबीसी के कुर्मी समुदाय से आते हैं। यूपी में कुर्मी समुदाय करीब छह प्रतिशत है। 1989 में पहली बार गोरखपुर में पार्षद का चुनाव जीता। इसके बाद वह सात बार सांसद रहे हैं। भाजपा नेता महेंद्र नाथ पांडे ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम समय सीमा शाम तीन बजे तक है। यदि कोई नामांकन दाखिल करना चाहता है तो इस समय के पहले कर अपना आवेदन कर सकता है।

रविवार को होगा पंकज चौधरी के नाम का आधिकारिक एलान

भाजपा के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि निर्वाचित नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा रविवार को केंद्रीय चुनाव अधिकारी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल करेंगे। नामांकन दाखिल करने के लिए पंकज चौधरी शनिवार सुबह लखनऊ पहुंचे। अध्यक्ष पद की रेस में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का भी नाम था। लेकिन, सभी को पीछे छोड़ते हुए भाजपा आलाकमान ने पंकज चौधरी को कमान सौंपने का फैसला किया। बता दें कि यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति 15 जनवरी, 2025 को होनी थी। लेकिन, कभी महाराष्ट्र चुनाव, तो कभी यूपी में उपचुनाव और फिर बिहार चुनाव के चलते मामला अटकता चला गया। यूपी भाजपा का अध्यक्ष केवल यूपी ही नहीं, पार्टी की केंद्रीय राजनीतिक के लिए भी महत्वपूर्ण है।

जातीय समीकरण पर नजर

  • बीजेपी ने 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष बनाया
  • कुर्मी समाज से आने वाले पंकज चौधरी सात बार के सांसद हैं, वह महाराजगंज से सांसद हैं
  • गोरखपुर में पार्षद के रूप में अपना राजनीतिक सफ़र शुरू किया, पूर्वाचंल का बड़ा चेहरा हैं
  • पंकज चौधरी का कारोबार भी है, वह राहत रूह तेल कंपनी के मालिक हैं
  • गैर यादव ओबीसी वोटों को एकजुट करने की बीजेपी की कवायद
  • 2024 लोक सभा चुनाव में अखिलेश यादव के पीडीए दांव से झटका लगा था
  • राज्य में ओबीसी वोटरों में यादव के बाद कुर्मी सर्वाधिक
  • करीब आठ से 4 प्रतिशत कुर्मी वोटर राज्य की 20 सीटों पर प्रभाव डालते हैं
  • तराई, काशी, गोरखपुर, अवध, रूहेलखंड में कुर्मी वोटों का प्रभाव
  • संतोष गंगवार को राज्यपाल बनाने के बाद पंकज चौधरी बीजेपी में बड़े कुर्मी नेता के रूप में उभरे
  • अनुप्रिया पटेल के अपना दल सोनेलाल के साथ गठबंधन कर भी बीजेपी ने कुर्मी वोटों को साधा है

क्षेत्रीय संतुलन साधा

  • पूर्वांचल से ही सीएम योगी भी हैं
  • ऐसे में क्षेत्रीय संतुलन को साधने के लिए योगी कैबिनेट में फेरबदल संभव
  • मध्य यूपी से प्रतिनिधित्व बढ़ाया जाएगा
  • निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी को फिर मिल सकती है कैबिनेट में जगह
  • साध्वी निरंजन ज्योति को भी अहम दायित्व दिया जा सकता है
  • प्रदर्शन के आधार पर कुछ मंत्रियों को ड्रॉप भी किया जा सकता है

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

End of Article