देश

शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर मधुमक्खियों ने किया हमला, कई लोग हुए डंक का शिकार

Jyotiraditya Scindia: शिवपुरी में शनिवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम में मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान 12 से ज्यादा लोगों को मधुमक्खियों ने डंक मारा।

Image

शिवपुरी में ज्योतिरादित्य सिंधिया पर मधुमक्खियों ने किया हमला

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Jyotiraditya Scindia: शिवपुरी में अपने कार्यक्रम में मधुमक्खियों के हमले के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बता दें, ज्योतिरादित्य सिंधिया एक दिवसीय दौरे पर शिवपुरी आए थे। सिंधिया जब जलकुंभी हटाने के लिए लाई गई ड्रेजिंग मशीन का उद्घाटन करने सेलिंग क्लब पहुंचे तो उन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, इस दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों को मधुमक्खियों ने काटा, सिंधिया सुरक्षित बच निकले..!

जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम को शूट करने के लिए मौके पर ड्रोन उड़ाया जा रहा था, उसी की आवाज और हवा के चलते मधुमक्खियां भड़क गईंं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

इसके अलावा मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे ही ड्रेजिंग मशीन का शुभारंभ करने के लिए क्लब के प्लेटफार्म पर पहुंचे, वहां मौजूद पुजारी ने धूपबत्ती जला दी। धूपबत्ती का धुआं होते ही सेलिंग क्लब पर लगे मधुमक्खी के छत्तों में बैठी मक्खियां भड़क गईं और उन्होंने हमला कर दिया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article