देश

उमेश पाल मर्डर: अतीक अहमद के करीबियों पर शिकंजा, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर VIDEO

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 1, 2023, 02:14 PM IST

उमेश पाल हत्याकांड को लेकर प्रयागराज में पुलिस आरोपियों के घर पर बुलडोजर लेकर पहुंची और इनकी संपत्ति ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

Image

आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

Photo : ANI

उमेश पाल मर्डर केस में यूपी पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई तेज कर दी है। इसी के साथ पुलस ने अतीक अहमद के करीबियों पर शिकंजा कसना भी शुरू कर दिया है। इसी के तहत प्रयागराज में पुलिस आरोपियों के घर पर बुलडोजर लेकर पहुंची और इनकी संपत्ति (मकान) ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

जफर अहमद के घर पर चला बुलडोजर

प्रयागराज के धूमनगंज थाना अंतर्गत उमेश पाल हत्याकांड के बाद जारी पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई के तहत बुधवार को माफिया अतीक अहमद के करीबी जफर अहमद के घर बुधवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण का बुलडोजर पहुंचा। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजित सिंह ने बताया कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए पीडीए का बुलडोजर अतीक अहमद के करीबी जफर अहमद के घर पहुंच गया।

इसे लेकर सीएम योगी की चेतावनी के कुछ घंटों के अंदर ही यूपी पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड के एक आरोपी का एनकाउंटर कर दिया था। जिस बदमाश का यूपी पुलिस ने एनकाउंटर किया, उसका नाम अरबाज था और वो बाहुबली अतीक अहमद का करीबी बताया जा रहा था।

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने किया एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप और जिला पुलिस ने प्रयागराज के नेहरू पार्क में आरोपी अरबाज का एनकाउंटर कियाहै। कहा जा रहा है कि पुलिस को अरबाज के वहां होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और अरबाज को सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन अरबाज ने पुलिस टीम पर गोली चला दी, जिसके बाद पुलिस की तरफ से हुई फायरिंग में अरबाज मारा गया।

कौन था उमेश पाल

उमेश पाल उस राजू पाल हत्याकांड का गवाह था, जिसमें यूपी के माफिया डॉन और बाहुबली नेता अतीक अहमद फंसा हुआ है। अतीक अहमद फिलहाल जेल में बंद है। अतीक पर आरोप है कि उसने चुनावी हार का बदला लेने के लिए सपा विधायक राजू पाल की हत्या करवा दी थी।

राजू पाल हत्या कांड के मुख्य गवाह उमेश पाल को पिछले शुक्रवार को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल तब कोर्ट की सुनवाई में भाग लेकर अपने घर लौट रहे थे। तभी घात लगाए गैंगस्टरों ने उनपर गोलियों और बमों से हमला कर दिया था।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article