देश

उद्धव के करीबी नार्वेकर ने दी फडणवीस-शिंदे को बधाई, शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नहीं पहुंचा था MVA का कोई भी नेता

बता दें कि 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में नई महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में उद्धव ठाकरे, एनसीपी (सपा) अध्यक्ष शरद पवार और महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले सहित विपक्ष का कोई भी बड़ा नेता शामिल नहीं हुआ।

Image

मिलिंद नार्वेकर

Milind Narvekar: शिवसेना (UBT) के एमएलसी और पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के करीबी मिलिंद नार्वेकर ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालने के लिए भाजपा नेता देवेंद्र फड़णवीस को शुभकामनाएं दीं। इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी में नार्वेकर ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (शिवसेना) और अजीत पवार (एनसीपी) को भी शुभकामनाएं दीं। बता दें कि नवनिर्वाचित विधानसभा में शिवसेना (यूपीटी) सबसे बड़ा विपक्षी दल है।

महायुति के बड़े नेता रहे नदारद

खास बात यह है कि 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में नई महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में उद्धव ठाकरे, एनसीपी (सपा) अध्यक्ष शरद पवार और महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले सहित विपक्ष का कोई भी बड़ा नेता शामिल नहीं हुआ। इंस्टाग्राम पर एक अन्य स्टोरी में नार्वेकर ने समाज सुधारक डॉ. बी आर अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर हार्दिक सम्मान दिया, जिसे 'महापरिनिर्वाण दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

फडणवीस का तीसरा कार्यकाल

54 वर्षीय फडणवीस का मुख्यमंत्री के रूप में यह तीसरा कार्यकाल है। उन्होंने पहली बार अक्टूबर 2014 से नवंबर 2019 तक शीर्ष पद पर कार्य किया और 44 वर्ष की उम्र में राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि, उनका दूसरा कार्यकाल 23 से 28 नवंबर, 2019 तक केवल पांच दिनों तक चला, जब अविभाजित शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ दिया था। फडणवीस के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजित पवार और एकनाथ शिंदे ने भी उपमुख्यमंत्री शपथ ली थी।

शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने में शुरू में अनिच्छा दिखाई थी, लेकिन काफी हील-हवाली के बाद उपमुख्यमंत्री की भूमिका निभाने पर सहमत हुए थे। इस चुवान में भाजपा ने सबसे अधिक 132 सीटें जीतीं, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है, जबकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी को 57 और 41 सीटें मिलीं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 21 जुलाई 2026 हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव: जंतर-मंतर पर फिर जुटी CJP, सिक्किम सुरंग हादसे में 8 की मौत, कई मजदूर फंसे हुए...यूक्रेन तट पर रूसी हमले में भारतीय मर्चेंट नेवी अफसर की मौत

आज की ताजा खबर, 21 जुलाई 2026 हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव: जंतर-मंतर पर फिर जुटी CJP, सिक्किम सुरंग हादसे में 8 की मौत, कई मजदूर फंसे हुए...यूक्रेन तट पर रूसी हमले में भारतीय मर्चेंट नेवी अफसर की मौत

'छात्रों के लिए अभिभावक 'अपार ID' बनवाएं, इसे अनिवार्य नहीं कर सकते', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

'छात्रों के लिए अभिभावक 'अपार ID' बनवाएं, इसे अनिवार्य नहीं कर सकते', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने संभाला कार्यभार, पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- 'नई ऊंचाई पर पहुंचेंगे भारत-यूके संबंध'

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने संभाला कार्यभार, पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- 'नई ऊंचाई पर पहुंचेंगे भारत-यूके संबंध'

CJP Protest: संसद मार्च हिंसा में पुलिस का एक्शन, साजिश की जांच जारी, हो सकती हैं गिरफ्तारियां

CJP Protest: संसद मार्च हिंसा में पुलिस का एक्शन, साजिश की जांच जारी, हो सकती हैं गिरफ्तारियां

चलो संसद' मार्च में हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस की हाई-लेवल बैठकें, FRS तकनीक से पहचाने जाएंगे उपद्रवी, पढ़ें- पूरा मामला

चलो संसद' मार्च में हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस की हाई-लेवल बैठकें, FRS तकनीक से पहचाने जाएंगे उपद्रवी, पढ़ें- पूरा मामला