देश

उद्धव ठाकरे ने दिल्ली में सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात, AAP को लेकर क्या संकेत दे रही MVA

Uddhav Thackeray met Sunita Kejriwal : शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर जाकर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की।

Image

उद्धव ठाकरे सुनीता केजरीवाल मुलाकात

Photo : Twitter

Uddhav Thackeray News: शिवसेना के प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को राजधानी में दिल्ली सीएम केजरीवाल के आवास पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल से मिले। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ उनके बेटे आदित्य ठाकरे और पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत भी थे।आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और राघव चड्ढा भी मुलाकात के दौरान मौजूद थे।

उद्धव ठाकरे की करीब आधे घंटे मुलाकात चली माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति पर चर्चा की, केजरीवाल की आप और ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक के घटक हैं।

शिवसेना (UBT) प्रमुख इंडिया ब्लॉक के नेताओं से मिलने और महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आगे की रणनीति पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में हैं।

उन्होंने अरविंद केजरीवाल के माता-पिता से भी मुलाकात की इससे पहले वह बुधवार को राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात की।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article