देश

Trump Tariff: 'दुनिया में हमारे कई दोस्त हैं', भारत को लेकर ट्रंप के बदलते तेवर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का सीधा जवाब

Trump Tariff: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत और अमेरिका के रिश्ते पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का एजेंडा 'नेशन फर्स्ट' है। दुनिया में जो कुछ हो रहा है, हमारी सरकार कूटनीतिक तरीके से उसका समाधान निकाल रही है। उन्होंने भारत और चीन के रिश्तों पर कहा कि हमारे दोस्त कई देश हैं, लेकिन राष्ट्रहित से भारत कभी समझौता नहीं करेगा।

Image

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत-अमेरिका रिश्तों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। (फोटो सोर्स: AP & Times Now)

Photo : AP

Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत और पीएम मोदी को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा था कि चीन की वजह से हम, भारत और रूस को खो चुके हैं। वहीं, शनिवार को ट्रंप ने पीएम मोदी को एक 'अच्छा दोस्त' और 'महान प्रधानमंत्री' बताया है। हालांकि, ट्रंप ने टैरिफ को लेकर भारत की आलोचना की है। इसी बीच टाइम्स नाउ से बातचीत करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत और अमेरिका के रिश्ते पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का एजेंडा 'नेशन फर्स्ट' है। दुनिया में जो कुछ हो रहा है, हमारी सरकार कूटनीतिक तरीके से उसका समाधान निकाल रही है। उन्होंने भारत और चीन के रिश्तों पर कहा कि हमारे दोस्त कई देश हैं, लेकिन राष्ट्रहित से भारत कभी समझौता नहीं करेगा।

GST ने 1.4 अरब भारतीयों का जीवन बदल दिया: वित्त मंत्री

वहीं, जीएसटी रिफॉर्म को लेकर निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार के इस फैसले की वजह से 1.4 अरब भारतीयों के जीवन में खुशहाली आई है। देश में समग्र रूप से बड़ा सुधार करना एक बड़ी कवायद है। देश के विकास के लिए सरकार कड़ी मेहतन कर रही है।

बता दें कि जीएसटी काउंसिल की 56वीं मीटिंग में टैक्स स्लैब को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। काउंसिल ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि अब सिर्फ दो स्लैब होंगे यानी 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत। लग्जरी वस्तुओं जैसे तंबाकू, पान मसाला को 40 प्रतिशत स्लैब में रखा गया है।

निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस के 'गब्बर सिंह टैक्स' आरोप का दिया जवाब

जीएसटी को लेकर विपक्षी नेताओं की टिप्पणी का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा एक तरह से विपक्ष मान रहा है कि जीएसटी में सुधार हुआ है और बड़े पैमाने पर हुआ है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा वो लगातार जीएसटी को 'गब्बर सिंह टैक्स' कहते आए हैं। मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि जब यूपीए सरकार सत्ता में थी, तब उन्होंने जीएसटी को लेकर सलाह क्यों नहीं दी?"

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित