देश

Tripura Election Result 2023 Date, Time: आज त्रिपुरा चुनाव के नतीजे, जानें काउंटिंग, प्रमुख उम्मीदवार और सीट्स की डिटेल

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 1, 2023, 11:55 PM IST

Tripura Election Result 2023 (त्रिपुरा विधानसभा चुनाव नतीजे, त्रिपुरा विधानसभा चुनाव परिणाम 2023) Date and Time: त्रिपुरा में भाजपा 55 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि उसकी सहयोगी आईपीएफटी ने छह सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, एक सीट पर दोस्ताना मुकाबला होगा। माकपा 47 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी कांग्रेस 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। टिपरा मोथा ने 42 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

Image

त्रिपुरा विस चुनाव के दो मार्च को आएंगे नतीजे।

Photo : PTI

Tripuफra Election Result 2023 (त्रिपुरा विधानसभा चुनाव नतीजे 2023) Date and Time: त्रिपुरा विधानसभा की 60 सीटों के लिए 16 फरवरी को करीब 88 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 13.53 लाख महिलाओं सहित 28.13 लाख मतदाताओं ने 259 उम्मीदवारों के राजनीतिक किस्मत का फैसला किया। इन उम्मीदवारों सियासी किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। वोटों की गिनती 2 मार्च को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। वामपंथी दलों के गढ़ माने जाने वाले इस राज्य में भाजपा अपनी सत्ता बरकरार रख पाएगी या वाम दल की फिर वापसी होगी, इस पर सभी की नजरें हैं। राज्य में मुख्य रूप मुकाबला भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन, माकपा-कांग्रेस गठबंधन और पूर्वोत्तर राज्य के पूर्व शाही परिवार के वंशज द्वारा गठित एक क्षेत्रीय पार्टी टिपरा मोथा के बीच है।

करीब 24.66 लाख मतदाताओं ने वोट डाले

मतदान संपन्न होने के बाद चुनाव आयोग ने बताया कि राज्य में पंजीकृत कुल 28.14 लाख मतदाताओं में से करीब 24.66 लाख ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा के 89.38 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था जबकि वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक 93 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था।

बारदौली निर्वाचन सबसे अहम सीट

बारदौली निर्वाचन सबसे अहम सीट है। इस सीट पर मुख्यमंत्री माणिक साहा उम्मीदवार हैं। साहा का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी आशीष कुमार साहा से है। इस सीट पर सबसे कम करीब 80 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि दक्षिणी त्रिपुरा की मनु सीट पर सबसे अधिक 92.09 प्रतिशत मतदान हुआ। सभी ईवीएम को 36 स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है और 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। केंद्रों पर मतगणना के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

धनपुर से मंत्री प्रतिमा भौमिक

राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बारडोवली निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार हैं, जबकि केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक भाजपा के टिकट पर धनपुर से चुनाव लड़ रही हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी सबरूम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह वाम-कांग्रेस गठबंधन का चेहरा हैं। टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत देबबर्मा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

भाजपा से सबसे ज्यादा 12 महिला उम्मीदवार

त्रिपुरा में भाजपा 55 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि उसकी सहयोगी आईपीएफटी ने छह सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, एक सीट पर दोस्ताना मुकाबला होगा। माकपा 47 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी कांग्रेस 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। टिपरा मोथा ने 42 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। तृणमूल कांग्रेस ने 28 सीटों पर जबकि 58 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। भाजपा ने सबसे अधिक 12 महिला उम्मीदवार उतारे हैं।

(एजेंसी इनपुट्स के साथ)

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article