देश

श्री अहमद... लोकसभा में अतीक अहमद को दी गई श्रद्धांजलि, जानें क्या बोले स्पीकर

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 20, 2023, 04:04 PM IST

संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत हो गई है, संसदीय परंपरा के अनुसार, लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने पूर्व सांसदों के निधन पर शोक व्यक्त किया, इसी क्रम में माफिया अतीक अहमद को भी श्रद्धांजलि दी गई।

Image

श्री अहमद... लोकसभा में अतीक अहमद को दी गई श्रद्धांजलि, जानें क्या बोले स्पीकर

संसद का मॉनसून सत्र गुरुवार से शुरू हुआ, लोकसभा में दो वर्तमान सदस्यों रतन लाल कटारिया एवं बालूभाऊ उर्फ सुरेश नारायण धानोरकर और अतीक अहमद समेत ग्यारह पूर्व सदस्यों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए गुरुवार को श्रद्धांजलि दी गई। संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो गया है इसमें आज पहले दिन गैंगस्टर अतीक अहमद को भी लोकसभा में श्रद्धांजलि दी गई है। वह फूलपुर से सांसद निर्वाचित हुआ था इससे पहले वह विधायक रहा था।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि अंबाला संसदीय क्षेत्र से वर्तमान सांसद रतन लाल कटारिया (71) का निधन 18 मई चंडीगढ में हुआ। वह कई समितियों के सदस्य रहे थे वह हरियाण विधानसभा के भी सदस्य रहे।

अटकलें लगाई जा रही थीं कि अतीक अहमद को श्रद्धांजलि दी जाएगी या नहीं

गौर हो कि इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि अतीक अहमद को श्रद्धांजलि दी जाएगी या नहीं। वहीं स्पीकर ने अतीक अहमद के निधन पर भी शोक जताया। उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, 'अतीक अहमद, यूपी के फूलपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 14वीं लोकसभा के सदस्य थे। श्री अहमद रेल संबंधी समिति के सदस्य रहे। इससे पूर्व वह उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य भी रहे। श्री अतीक अहमद का निधन 15 अप्रैल 2023 को 60 वर्ष की आयु में प्रयागराज में हुआ।'

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में गोली मारकर हत्या

गौर हो कि प्रयागराज में अस्पताल ले जाते समय रात में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूर्व सांसद पर कई गंभीर मामले चल रहे थे। अतीक को साबरमती और अशरफ को बरेली जेल से प्रयागराज लाया गया था। 15 अप्रैल की रात कई चैनलों पर लाइव प्रसारण हो रहा था तभी गोलियां चलने लगीं और अतीक और अशरफ की हत्या देखते ही देखते हो गई थी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article