Sahastra Tal Uttarkashi Trekking INcident: भारतीय वायुसेना (IAF) हेलीकॉप्टरों ने उत्तरकाशी के सहस्त्र ताल में ट्रेकिंग करते समय खराब मौसम में फंसे 15 ट्रेकर्स में से तीन जीवित बचे लोगों और पांच ट्रेकर्स के पार्थिव अवशेषों को सफलतापूर्वक निकाला है।अधिक ऊंचाई और ऊबड़-खाबड़ इलाके के कारण, दो हल्के वजन वाले चीता हेलीकॉप्टरों द्वारा उच्च भूमि से बेस कैंप तक और फिर मध्यम लिफ्ट Mi 17 V5 हेलीकॉप्टरों के साथ निकटतम चिकित्सा केंद्र तक बचाव कार्य किया गया।
तीन शेरपाओं और चार ट्रेकर्स के पार्थिव अवशेषों को गुरूवार यानी 6 जून को निकाला जाएगा।
बताते हैं कि इस बचाव अभियान में एनडीआरएफ की टीम 10 लोगों तक पहुंचने में सफल रही, वहीं तीन शेरपाओं और चार ट्रेकर्स के पार्थिव अवशेषों को 6 जून को निकाला जाएगा।
वायु सेवा के द्वारा सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन
गौर हो कि सहस्त्रताल ट्रेक रुट पर फंसे ट्रैकर्स को निकालने के लिए वायु सेवा के द्वारा सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था, जिला प्रशासन के अनुरोध पर वायु सेना के दो चेतक हेलीकॉप्टर अभियान में लगाये गए थे, प्रशासन के मुताबिक मातली व हरसिल सहित अन्य हेलीपैड पर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किये गए हैं।
