देश

गुजरात के मेहसाणा में निजी ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त, महिला पायलट घायल

मेहसाणा एयरोड्रोम पर पायलट प्रशिक्षण केंद्र चल रहा है और प्रशिक्षण के दौरान हादसा हुआ। घटना के कारणों की जांच शुरू हो गई है।

Image

मेहसाणा में एयरक्राफ्ट क्रैश

Trainer Aircraft Crash in Mehsana: गुजरात के मेहसाणा में निजी ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्राइवेट कंपनी द्वारा ट्रेनिंग दी जा रही थी, हादसे में महिला ट्रेनर घायल हुई है जिसे मेहसाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उचर्पी गांव के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। मेहसाणा एयरोड्रोम पर पायलट प्रशिक्षण केंद्र चल रहा है। घटना के कारणों की जांच शुरू हो गई है। अभी जानकारी का इंतजार है कि क्या कोई हताहत हुआ है या नहीं।

खबर अपडेट की जा रही है...

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article