देश

सोनम रघुवंशी ने ही सुपारी देकर करवाई राजा की हत्या, गाजीपुर में किया सरेंडर, मेघालय DGP का सनसनीखेज दावा

मेघालय डीजीपी ने बताया कि सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि तीन अन्य हमलावरों को रात भर की छापेमारी में गिरफ्तार किया गया।

Image

पुलिस का दावा- सोनम रघुवंशी ही कातिल

Sonam Raghuvanshi Arrested: मेघालय में 17 दिन से लापता सोनम रघुवंशी ही अपने पति राजा रघुवंशी की कातिल निकली। उसने सुपारी देकर राजा की हत्या करवाई थी। मेघालय डीजीपी ने आज ये सनसनीखेज खुलासा कर हर किसी को हैरान कर दिया। डीजीपी आई नोंग्रांग ने सोमवार सुबह बताया कि इंदौर के पर्यटक राजा रघुवंशी की हत्या कथित तौर पर मेघालय में हनीमून के दौरान उनकी पत्नी सोनम ने सुपारी देकर कराई थी।

सोनम ने गाजीपुर में सरेंडर किया

डीजीपी ने बताया कि सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि तीन अन्य हमलावरों को रात भर की छापेमारी में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया, जबकि दो अन्य आरोपियों को एसआईटी ने इंदौर से पकड़ा। सोनम को यहां सखी- वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है।

सोनम ने गाजीपुर में किया सरेंडर

सोनम ने गाजीपुर में किया सरेंडर

राजा रघुवंशी की हत्या के लिए उन्हें सुपारी दी

उन्होंने कहा, सोनम ने उत्तर प्रदेश के नंदगंज पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। नोंग्रांग ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने खुलासा किया है कि सोनम ने राजा रघुवंशी की हत्या के लिए उन्हें सुपारी दी थी। अपराध में शामिल कुछ और लोगों को पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश में अभियान अभी भी जारी है।

मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने राज्य और देश को झकझोर देने वाले मामले को सुलझाने के लिए पुलिस को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, राजा हत्या मामले में 7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है... मध्य प्रदेश के 3 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है... बहुत बढ़िया।

सोनम रघुवंशी गिरफ्तार

सोनम रघुवंशी गिरफ्तार

दोनों 23 मई को हुए थे लापता

सोनम और राजा रघुवंशी 20 मई को हनीमून के लिए शिलांग गए थे। 23 मई को नोंग्रियाट गांव के डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज देखने के बाद दोनों लापता हो गए। 2 जून को राजा का शव सोहरा के पास वेईसावडॉन्ग झरने की खाई से बरामद हुआ और पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि हुई। सोनम का अब तक कोई सुराग नहीं मिला। सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने मेघालय सरकार और शिलांग पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि शिलांग पुलिस ने पहले दिन से ही इस मामले में लापरवाही बरती। अगर समय पर कार्रवाई होती, तो शायद मेरी बेटी आज सुरक्षित होती।

वेइसाडोंग फॉल्स के पास एक खाई में मिला था शव

राजा रघुवंशी का शव वेइसाडोंग फॉल्स के पास एक खाई में मिला था। उनकी एक सोने की अंगूठी और चेन गायब थी, जिससे संदेह और बढ़ गया कि उनकी हत्या की गई। एक दिन बाद, पास में ही खून से सना एक चाकू मिला और दो दिन बाद दंपति द्वारा इस्तेमाल किए गए रेनकोट जैसा ही एक रेनकोट सोहरारिम और उस खाई के बीच मावकमा गांव में मिला, जहां रघुवंशी का शव पाया गया था। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मामले की सीबीआई जांच का आदेश देने का अनुरोध किया है। शुक्रवार को सोनम के परिवार ने मेघालय पुलिस की जांच से असंतुष्टि जताते हुए केंद्र से मामले को सीबीआई को सौंपने का आग्रह किया।

राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी और दोनों 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए थे। वे 22 मई को किराए के स्कूटर पर मावलखियात गांव पहुंचे। उनका स्कूटर 24 मई को शिलांग से सोहरा जाने वाली सड़क के किनारे एक कैफे में लावारिस हालत में मिला, जिसके बाद उनकी तलाश शुरू हुई। एक पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में चार पुलिस उपाधीक्षकों की सहायता से एक विशेष जांच दल (एसआईटी) मामले की जांच कर रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

ड्रग्स केस में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से पुलिस की पूछताछ, देर रात हिदायत देकर छोड़ा

ड्रग्स केस में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से पुलिस की पूछताछ, देर रात हिदायत देकर छोड़ा

एक्सप्रेसवे पर 120 की रफ्तार, अचानक सामने आ गए लोग... रतलाम में नितिन गडकरी के काफिले के सामने पहुंचे ग्रामीण; टला बड़ा हादसा

एक्सप्रेसवे पर 120 की रफ्तार, अचानक सामने आ गए लोग... रतलाम में नितिन गडकरी के काफिले के सामने पहुंचे ग्रामीण; टला बड़ा हादसा

'एकात्मता की मूर्ति': अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरी उतरी 108 फीट ऊंची शंकराचार्य की प्रतिमा, हवा के उच्च दबाव में भी रहेगी अडिग

'एकात्मता की मूर्ति': अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरी उतरी 108 फीट ऊंची शंकराचार्य की प्रतिमा, हवा के उच्च दबाव में भी रहेगी अडिग

राम मंदिर दान विवाद: चढ़ावे का पैसा ब्याज पर बांटा, शेयर बाजार में निवेश किया, 30 बैंक खातों में लेन-देन पर रोक

राम मंदिर दान विवाद: चढ़ावे का पैसा ब्याज पर बांटा, शेयर बाजार में निवेश किया, 30 बैंक खातों में लेन-देन पर रोक

आज की ताजा खबर 10 जुलाई 2026 LIVE: 'शांति के लिए मजबूत सेना जरूरी', बोले उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग, इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए खामेनेई

आज की ताजा खबर 10 जुलाई 2026 LIVE: 'शांति के लिए मजबूत सेना जरूरी', बोले उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग, इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए खामेनेई