देश

Top News Today, 7 May 2023: कर्नाटक में BJP ने झोंकी पूरी ताकत, केजरीवाल के 'महल' पर खर्च हुए 171 करोड़! क्या हैं आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें?

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 7, 2023, 06:40 PM IST

Top News Today, 7 May 2023: कर्नाटक में चुनाव प्रचार आखिरी चरण में है। बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों पार्टियों के नेता वोटरों को लुभाने में लगे हैं। कश्मीर आतंकियों के साथ मुठभेड़ के बीच एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया गया है। आज की बड़ी खबरों पर एक नजर

Image

आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें

Top News Today, 7 May 2023: कर्नाटक चुनाव के लिए मतदान होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। मतदान से पहले सभी पार्टियां वोटरों को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिशों में जुटी है। बीजेपी की ओर से पीएम मोदी जहां लगातार रैलियां कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने मोर्चा संभाल रखा है। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर हुए खर्चे को लेकर हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस ने दावा किया है कि केजरीवाल के सरकारी आवास पर 45 करोड़ नहीं बल्कि 171 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। अतीक अहमद के शूटर गुड्डू मुस्लिम को लेकर खुलासा हुआ है कि उसने अपनी पहचान बदल ली है। उसने हिंदू नाम अपना लिया है।

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में चुनाव प्रचार आखिरी चरण में है। बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने शिवमोगा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी झूठ पूरी तरह से बेनकाब हो गए हैं। उसके विकास सिर्फ कागज पर है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कर्नाटक के मूडबिद्री में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जी अगर कर्नाटक में हिंसा है तो बेरोजगारी के कारण है, अगर कर्नाटक में हिंसा है तो आपके 40% कमीशन सरकार के कारण है। पहले 4 अलग-अलग बैंक थे, कॉर्पोरेशन बैंक, विजया बैंक, सिंडिकेट बैंक और केनरा बैंक, और अब इस सरकार की वजह से आज सभी एक बैंक में विलीन हो गए हैं।

गुड्डू मुस्लिम, अतीक अहमद का सबसे भरोसेमंद और खास शार्प शूटर, कहां छिपा है किसी को पता नहीं। पुलिस तलाश में जुटी है लेकिन बमबाज गुड्डू मुस्लिम अभी तक पुलिस को चकमा देने में सफल रहा है। अब दावा किया जा रहा है कि गुड्डू मुस्लिम हिंदू बन गया है। उसने पुलिस को चकमा देने के लिए धर्म परिवर्तन कर लिया है, हिंदू नाम रख लिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत के ऑपरेशन शीशमहल (Operation Sheeshmahal) में हुए खुलासे के बाद से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी विपक्ष के निशाने पर है। अब कांग्रेस ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर, बड़ा दावा कर दिया है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल के 'शीशमहल' पर 45 करोड़ नहीं बल्कि 171 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

Japan Earthquake:जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किया गया है। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.3 दर्ज की गई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार,मौसम एजेंसी ने कहा कि शुक्रवार को जापान के मध्य इशिकावा क्षेत्र में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। भूकंप दोपहर 2:42 बजे, 10 किलोमीटर (6 मील) की गहराई पर आया था।जापान रेलवे के अनुसार लोकप्रिय पर्यटन स्थल नागानो और कनाज़ावा के बीच शिंकानसेन बुलेट ट्रेन को निलंबित कर दिया गया था।

कर्नाटक में चुनावी प्रचार का शोर सोमवार 8 अप्रैल को थम जाएगी उससे पहले हर शहर और कस्बे प्रचार के बुखार में तप रहे हैं। सियासी दल बयानों की गर्मी से उस तापमान को और बढ़ा रहे हैं। चुनाव प्रचार में बजरंग बली, विकास, आतंकवाद, भ्रष्टाचार के साथ साथ अब टीपू सुल्तान का मुद्दा भी छाया है। असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा भी चुनावी प्रचार में हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगक मैसूर के शासक स्वतंत्रता सेनानी थे तो 80 हजार कोडवा कौन थे जो मातृभूमि के लिए प्राण दे दिए।

National Government Services Portal: भारत सरकार ने नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए एक ऐसा पोर्टल लॉन्च किया है, जहां आप 13 हजार से भी ज्यादा सर्विसेज का लाभ उठा सकते हैं। सरकार द्वारा लॉन्च किए गए इस पोर्टल का नाम राष्ट्रीय सरकारी सेवाएं पोर्टल (National Government Services Portal) है। पोर्टल पर 15 अलग-अलग कैटेगरी की सर्विसेज उपलब्ध हैं, जिनमें कुल 13,350 सर्विसेज शामिल हैं।

भारतीय वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने रविवार को यहां एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पुरुषों के 67 किग्रा भार वर्ग के स्नैच में सिल्वर मेडल जीता, लेकिन क्लीन एवं जर्क में वह तीनों प्रयासों में नाकाम रहे जिससे कुल योग में जगह नहीं बना सके।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article