देश

Top News Today, 5 May 2023: क्या हैं आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें? पढ़िए यहां

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated May 5, 2023, 05:42 PM IST

Top News Today, 5 May 2023: इस बीच, अधिकारी के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 538 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी केस में जेट एयरवेज और उसके संस्थापक नरेश गोयल के दफ्तरों समेत सात जगहों पर तलाशी ली।

Image

Top News Today, 5 May 2023: क्या हैं आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें? पढ़िए यहां

Top News Today, 5 May 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 जुलाई को पेरिस में होने वाली बेस्टाइल डे परेड में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी भी अपने फ्रांसीसी समकक्षों के साथ परेड में भाग लेगी। भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल बेस्टाइल डे परेड में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने के फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। मैक्रों ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘प्रिय नरेंद्र, 14 जुलाई की परेड के सम्मानित अतिथि के रूप में तुम्हारा पेरिस में स्वागत करके मुझे बहुत खुशी होगी।’’

इस बीच, मणिपुर में हिंसा को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के हालात बदतर हैं और पार्टी ने वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। पार्टी ने कहा कि ‘पूरी तरह से विफल’ गृह मंत्री को इस्तीफा दे चाहिए क्योंकि वह पद पर बने रहने की नैतिक अधिकार खो चुके हैं। पार्टी की सुप्रिया श्रीनेत ने बयान में कहा, ‘‘मणिपुर पिछले 3-4 दिनों से जल रहा है। 16 में से 8 ज़िलों में कर्फ्यू लगा है और इंटरनेट पूरे प्रदेश में बंद कर दिया गया है। भारतीय रेल ने मणिपुर जाने वाली सारी ट्रेन रोक दी हैं। मोदी सरकार ने राज्यपाल को देखते ही गोली मारने के आदेश देने के लिये अधिकृत किया है। क्या आप कल्पना कर सकते हैं आज 2023 के हिंदुस्तान में किस तरह के आदेश दिये जा रहे हैं?’’ पढ़ें, आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें:

SCO बैठकः जयशंकर ने बिलावल भुट्टो की मौजूदगी में आतंकवाद पर सुनाई खरी-खरी

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को पाकिस्तान के अपने समकक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी की मौजूदगी में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में दो टूक कहा कि बिना किसी भेदभाव के आतंकवाद के सभी स्वरूपों और इसके वित्तपोषण को रोकना चाहिए। एससीओ के विदेश मंत्रियों की बैठक में अपने संबोधन में जयशंकर ने परोक्ष रूप से पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कहा कि आतंकवाद की अनदेखी करना समूह के सुरक्षा हितों के लिए हानिकारक होगा और जब दुनिया कोविड-19 महामारी और उसके प्रभावों से निपटने में लगी थी, तब भी आतंकवाद की समस्या ज्यों की त्यों बनी रही। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे विदेश मंत्री ने कहा कि भारत का दृढ़ विश्वास है कि आतंकवाद को बिल्कुल उचित नहीं ठहराया जा सकता है।

आम्रपाली के पूर्व CMD को झटकाः बेल याचिका खारिज, SC ने कहा- आपने हजारों घर खरीदारों को ठगा, जेल में ही रहें

सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली ग्रुप ऑफ कंपनीज के पूर्व सीएमडी अनिल कुमार शर्मा की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा है कि उन्होंने हजारों घर खरीदारों को धोखा दिया और वे किसी सहानुभूति के पात्र नहीं हैं। न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने शर्मा की जमानत याचिका पर अभियोजन एजेंसी को नोटिस...पढ़ें, पूरी खबर।

हम नैतिकता पर उपदेश देने वाली संस्था नहीं- उच्चतम न्यायालय

उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि वह नैतिकता और नैतिक मूल्यों पर समाज को उपदेश देने वाली संस्था नहीं है तथा वह कानून के शासन से बंधा है। शीर्ष अदालत ने इस टिप्पणी के साथ ही दो बेटों की हत्या के अपराध में 20 साल जेल में गुजार चुकी एक महिला की समय-पूर्व रिहाई की स्वीकृति दे दी। शीर्ष अदालत मद्रास उच्च न्यायालय के अगस्त 2019 के फैसले के खिलाफ महिला द्वारा दायर अपील पर सुनवाई कर रही थी। उच्च न्यायालय के फैसले में दो बेटों की हत्या के मामले में महिला की आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा गया था।

J&K के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में 5 जवान शहीद, इसी ग्रुप ने सेना के ट्रक पर किया था घातक हमला

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में संयुक्त अभियान में कुल पांच सैनिकों की जान चली गई है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन में तीन और जवान शहीद हो गए हैं। मुठभेड़ में ये जवान घायल हो गए थे। राजौरी जिले के कंडी इलाके में शुक्रवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना को बड़ा नुकसान हुआ है। सेना के अधिकारियों के...पढ़ें, पूरी खबर।

बोले योगी- पहले का दंगा प्रदेश अब पूरी दुनिया में उत्तर प्रदेश के नाम से जाना जाता है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि वर्ष 2017 से पहले का उत्तर प्रदेश दंगा प्रदेश था और आज पूरी दुनिया में इसे उत्तर प्रदेश के नाम से जाना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हापुड़ में नगर निकाय चुनाव प्रचार के लिये आयोजित जनसभा में लोगों से कहा, ‘‘वर्ष 2017 से पहले का उत्तर प्रदेश दंगा प्रदेश था। आज पूरी दुनिया में यह उत्तर प्रदेश के नाम से जाना जा रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश में पर्व और त्योहार के पहले कर्फ्यू लग जाते थे। आज कर्फ्यू नहीं बल्कि प्रदेश के हर कोने से कांवड़ यात्रा निकलती है। पिछले छह वर्षों में एक भी दंगा नहीं हुआ। पेशेवर अपराधियों और माफिया का हाल तो आप देख ही रहे हैं।’’

'The Kerala Story' का जिक्र कर कांग्रेस पर बरसे PM-इस फिल्म ने आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया

कर्नाटक के बेल्लारी में शुक्रवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विवादों में आई फिल्म 'The Kerala Story' का जिक्र किया। इस फिल्म का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि 'लोगों का कहना है कि इस खूबसूरत राज्य के साथ जो होता है, यह फिल्म उसी पर आधारित है लेकिन कांग्रेस की तरफ...पढ़ें, पूरी खबर।

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की हत्याओं पर बिलावल दें जवाबः चिश्ती

ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के अध्यक्ष सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी को अपने देश में अल्पसंख्यकों की हाल ही में हुई हत्याओं पर जवाब देना चाहिए। अजमेर दरगाह दीवान के उत्तराधिकारी चिश्ती ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों की निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान बात तो बहुत करता है लेकिन आंतरिक रूप से उसके हालात के बारे में पूरी दुनिया जान चुकी है। भुट्टो भारत में अल्पसंख्यकों पर हिंसा के आरोप लगाते रहे हैं।

जयशंकर ने सिर्फ 'नमस्ते' से किया बिलावल भुट्टो का स्वागत, नहीं मिलाया हाथ

गोवा में चल रही एससीओ विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में आज का दिन अहम रहा। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की मुलाकात हुई। हालांकि, इस दौरान जयशंकर ने बिलावल से हाथ नहीं मिलाया। दोनों के बीच मंच पर सिर्फ अभिवादन ही हुआ। इसके बाद...पढ़ें, पूरी खबर।

अंतिम वक्त की भीड़ से बचने को समय से जमा करें रिटर्न- जीएसटीएन

जीएसटी नेटवर्क ने करदाताओं को रिटर्न जमा करने और चालान अपलोड करने की समय रहते योजना बनाने को कहा है और अंतिम समय की भीड़ से बचने की सलाह दी है। जीएसटी नेटवर्क ने कहा कि 20 अप्रैल को 20.05 लाख जीएसटीआर-3बी रिटर्न जमा किए गए थे। यह मार्च बिक्री के लिए कर रिटर्न जमा करने की अंतिम तारीख थी। इतनी बड़ी संख्या में रिटर्न जमा करने से जीएसटी प्रणाली पर करदाताओं को इंतजार करना पड़ा और कुछ को असुविधा हुई। इसके अलावा 20 अप्रैल को दाखिल किए गए रिटर्न में लगभग 45 प्रतिशत या तो शून्य रिटर्न वाले थे या ऐसे रिटर्न थे, जहां कोई कर नकद में नहीं दिया गया। (पीटीआई-भाषा इनपुट्स के साथ)

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article