Top News Today, 15 May 2023: अब MP पर कांग्रेस की नजर, मानहानि केस में फंसे खड़गे, आर्यन खान केस में 25 करोड़ का खेल आया सामने; आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 15, 2023, 06:01 PM IST

Top News Today, 15 May 2023: कर्नाटक का सीएम कौन होगा? इसका जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है। कांग्रेस सिद्दारमैया और शिवकुमार के बीच उलझी हुई दिख रही है। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। वहीं एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ सीबीआई ने मामला दर्ज किया है।

Top News Today, 15 May 2023: कर्नाटक जीत के बाद अब कांग्रेस की नजर एमपी पर है। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। म.प्र कांग्रेस चीफ कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर जुबानी निशाना साधा है। राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मानहानि के केस में फंसते दिख रहे हैं। पंजाब की संगरूर कोर्ट ने खड़गे को समन भेजा है। उधर आर्यन खान ड्रग्स केस में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में आर्यन खान के परिवार से 25 करोड़ रुपये वसूलने की तैयारी की जा रही थी। इस मामले में सीबीआई ने समीर वानखेड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। पढ़ें आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें

top news

पढ़ें आज शाम तक की बड़ी खबरें

Madhya Pradesh Elections 2023: दक्षिण भारत के कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस न सिर्फ उत्साहित है बल्कि फुल-ऑन एक्शन में भी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अब उसके निगाह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित मध्य प्रदेश पर है, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार है।

Karnataka Latest News: कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी कौन संभालेगा...पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया या फिर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार? इस सवाल के जवाब का इंतजार दक्षिण भारतीय सूबे से लेकर दिल्ली तक से किया जा रहा है। सोमवार (15 मई, 2023) को कांग्रेस के सीनियर नेता सिद्दारमैया के राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की अटकल है, जबकि शिवकुमार ने साफ किया कि उन्हें दिल्ली से अब तक (खबर लिखे जाने तक) कोई फोन नहीं आया है। वैसे, सीएम चेहरा कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे ही तय करेंगे, क्योंकि पार्टी विधायकों ने मुख्यमंत्री पद पर फैसले के लिए पार्टी अध्यक्ष को अधिकृत किया है।

End of Feed