देश

Top News Today 14 June 2023: और खतरनाक हुआ Cyclone Biparjoy,मणिपुर में फिर भड़की हिंसा; पढ़ें आज शाम तक बड़ी खबरें

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 14, 2023, 06:06 PM IST

Top News Today 14 June 2023: उत्तराखंड में हिंदू संगठनों की महापंचायत, SC का सुनवाई से इनकार, दिया ये निर्देश, वहीं ED की कार्रवाई, तमिलनाडु के मंत्री वी. सेंथिल बालाजी को किया गिरफ्तार, पढ़ें आज शाम तक की बड़ी खबरें।

Image

आज की प्रमुख और अहम खबरें

Top News Today 14 June 2023: द्वारिकाधीश मंदिर गुरूवार तक के लिए बंद चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के चलते द्वारिकाधीश मंदिर को कल तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा द्वारका धाम के ध्वज को भी पांच दिन तक नहीं बदला जाएगा। मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादियों के हमले में 9 लोगों की मौत, 10 घायल इंफाल ईस्ट जिले के खामेनलोक इलाके में उग्रवादियों और ग्रामीण स्वयंसेवकों के बीच सोमवार को हुई गोलीबारी में नौ लोग घायल हो गए थे वहीं थोक मूल्य सूचकांक (Wholesale Price Index) आधारित मुद्रास्फीति (Inflation) मई में घटकर शून्य से 3.48 प्रतिशत नीचे (-3.48 फीसदी) आ गई है, पढ़ें आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें

द्वारिकाधीश मंदिर गुरूवार तक के लिए बंद चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के चलते द्वारिकाधीश मंदिर को कल तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा द्वारका धाम के ध्वज को भी पांच दिन तक नहीं बदला जाएगा। ऐसा पहली बार है, जब मंदिर के ध्वज को नहीं बदला जा रहा है। बुधवार को तेज हवा के चलते मंदिर का ध्वज फट गया, जिसके बाद एडवाइजरी जारी की गई है।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादियों के हमले में 9 लोगों की मौत, 10 घायल इंफाल ईस्ट जिले के खामेनलोक इलाके में उग्रवादियों और ग्रामीण स्वयंसेवकों के बीच सोमवार को हुई गोलीबारी में नौ लोग घायल हो गए थे।

लव जेहाद: उत्तराखंड में हिंदू संगठनों की महापंचायत, SC का सुनवाई से इनकार, दिया ये निर्देश, 26 मई को दो लोगों द्वारा एक हिंदू लड़की के कथित अपहरण की कोशिश के बाद उत्तरकाशी जिले के पुरोला और कुछ अन्य शहरों में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया है।

ED की कार्रवाई, तमिलनाडु के मंत्री वी. सेंथिल बालाजी को किया गिरफ्तार, कांग्रेस भड़की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में करूर जिले से ताल्लुक रखने वाले द्रविड़ मुनेत्र कषगम के कद्दावर नेता बालाजी से जुड़े परिसरों पर मंगलवार को छापेमारी की थी।

थोक मूल्य सूचकांक (Wholesale Price Index) आधारित मुद्रास्फीति (Inflation) मई में घटकर शून्य से 3.48 प्रतिशत नीचे (-3.48 फीसदी) आ गई है। यह इसका तीन साल का निचला स्तर है। मुख्य रूप से फूड आइटम्स, फ्यूल और मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स के दाम घटने से थोक मुद्रास्फीति कम हुई है।

सीक्रेट डॉक्युमेंट केस में ट्रंप ने किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष, 37 आरोप तय Secret Documents Case : मियामी कोर्ट में ट्रंप के पेश होने पर सरकार की ओर से उन पर 37 आरोप तय किए गए। गत अगस्त में एफबीआई ने ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित आवास पर छापे मारे थे और यहां से उसे अति संवेदनशील गोपनीय दस्तावेज मिले। ये दस्तावेज अमेरिका की रक्षा तैयारियों एवं सुरक्षा से जुड़े थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

रवि वैश्य
रवि वैश्य author

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों... और देखें

End of Article