Top News Today, 10 May 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए वोट, पश्चिम बंगाल में The Kerala Story पर प्रतिबंध; आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 10, 2023, 05:51 PM IST

Top News Today, 10 May 2023: इमरान खान ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाते हुए कहा है कि पुलिस कस्टडी में उनकी हत्या की जा सकती है। पश्चिम बंगाल में The Kerala Story पर प्रतिबंध, ममता सरकार के इस फैसले के खिलाफ 12 मई को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, पढ़िए बड़ी और अहम खबरें

Top News Today, 10 May 2023 in Hindi: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए, मतदान के बीच सभी दलों के नेताओं का कहना है कि इस दफा जनमत उसके साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा क‍ि देश में कुछ लोग इतनी नकारात्मकता से भरे हैं क‍ि वह कुछ भी अच्‍छा होता देखना नहीं चाहते और जो लोग कदम कदम पर हर चीज वोट के तराजू से तोलते हैं वे कभी देश के भविष्‍य को ध्‍यान में रखकर योजना नहीं बना पाते वहीं टाइम्स नाउ नवभारत पर देखिए कर्नाटक का एग्जिट पोल सबसे पहले, पढें आज की अहम खबरें

News@7 PM on 10 May 2023

आज की बड़ी और अहम खबरें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए, मतदान के बीच सभी दलों के नेताओं का कहना है कि इस दफा जनमत उसके साथ है। इन सबके बीच कांग्रेस ने आरोप भी लगाया है कि आखिर गोवा की बसें कर्नाटक में क्या कर रही हैं। बता दें कि मतदान एक ही चरण में हो रहा है। मतगणना 13 मई को होगी। कर्नाटक ने 2018 में पिछले विधानसभा चुनाव में 72.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा क‍ि देश में कुछ लोग इतनी नकारात्मकता से भरे हैं क‍ि वह कुछ भी अच्‍छा होता देखना नहीं चाहते और जो लोग कदम कदम पर हर चीज वोट के तराजू से तोलते हैं वे कभी देश के भविष्‍य को ध्‍यान में रखकर योजना नहीं बना पाते। साथ ही उन्‍होंने कहा कि भारत सरकार, राज्‍य के विकास से देश के विकास के मंत्र पर विश्वास करती है। प्रधानमंत्री राजसमंद के नाथद्वारा में विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

End of Feed