देश

Top News Today, 06 June 2023: आ सकता है चक्रवात तूफान- IMD ने किया आगाह, दिल्ली में रात तक बारिश के आसार; पढ़ें- दोपहर तक की बड़ी खबरें

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 6, 2023, 12:52 PM IST

Top News Today, 06 June 2023: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर आगामी धान के मौसम के लिए अतिरिक्त 1,000 मेगावॉट (एमडब्ल्यू) बिजली की मांग की है। केंद्रीय बिजली मंत्री आर.के. सिंह को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राज्य की बिजली उत्पादन क्षमता 6,500 मेगावॉट है, जबकि गर्मी के मौसम में उच्चतम मांग 15,500 मेगावॉट तक पहुंचने की संभावना है।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Top News Today, 06 June 2023: गुजरात में दक्षिणी पोरबंदर में दक्षिणपूर्व अरब सागर पर निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ सकता है और चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। यह जानकारी मंगलवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बुलेटिन में देते हुए बताया गया कि निम्न दबाव का क्षेत्र सुबह साढ़े पांच बजे पश्चिम-दक्षिणपश्चिम गोवा से करीब 920 किलोमीटर, दक्षिण-दक्षिणपश्चिम मुंबई से 1,120 किमी, दक्षिण पोरबंदर से 1,160 किमी और पाकिस्तान में दक्षिण कराची से 1,520 किलोमीटर पर बना हुआ था। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में रात तक हल्की बारिश व बूंदा-बांदी होने की संभावना है।

वहीं, केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि उच्च ब्याज दरों के साथ ऋण संकट और तनावपूर्ण भू-राजनीतिक स्थितियों जैसे कारकों से पैदा हुए ‘बहुत चुनौतीपूर्ण’ अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच भारत तथा नामीबिया जैसे देशों के लिए वैश्विक मंच पर सहयोग के लिए एक साथ मिलकर काम करने का वक्त आ गया है। जयशंकर ने नामीबिया के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री नेतुम्बो नंदी-नदैत्वाह के साथ यहां भारत और नामीबिया के बीच पहले संयुक्त सहयोग आयोग की बैठक के समापन के अवसर पर यह टिप्पणी की।

उधर, यूक्रेन ने रूसी बलों पर दक्षिण यूक्रेन में एक प्रमुख बांध और एक पनबिजली ऊर्जा केंद्र को विस्फोट से उड़ाने का आरोप लगाया और नाइपर नदी के तटीय इलाकों के निवासियों को निचले क्षेत्रों में बाढ़ आने की चेतावनी देते हुए सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है। रूस की समाचार एजेंसी ‘तास’ ने सरकार के एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से बताया कि बांध पहले ही क्षतिग्रस्त था जिससे कारण वह ‘‘ध्वस्त’’ हो गया। पढ़ें, आज दोपहर तक की बड़ी और अहम खबरें:

Rajasthan में संकटः Congress से नाता तोड़ 'नई उड़ान' भरेंगे Sachin Pilot? अमल में आ सकता है यह प्लान

राजस्थान में सियासी संकट के बीच टोंक से कांग्रेस के विधायक, पूर्व डिप्टी-सीएम और युवा नेता सचिन पायलट 11 को जून को कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं। आपके प्रिय हिंदी समाचार चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' को इस बारे में मंगलवार (छह जून, 2023) सुबह सूत्रों ने बताया कि वह पहले...पढ़ें, पूरी खबर।

नई पार्टी बनाए तो किसकी मुश्किलें बढ़ाएंगे पायलट, राजस्थान की इन 40 सीटों पर रखते हैं दबदबा

राजस्थान की सियासत में वैसे तो बीजेपी और कांग्रेस का दबदबा है। लेकिन यह मुमकिन है कि आने वाले दिनों में कोई एक और राजनैतिक दल जमीन पर नजर आए। कांग्रेस के कद्दावर नेता सचिन पायलट अब किसी तरह के सुलह के मूड में नहीं हैं और इस बात की संभावना जताई जा रही है कि आने वाले कुछ...पढ़ें, पूरी खबर।

Manipur में फिर बिगड़ा माहौल! विद्रोहियों की फायरिंग में BSF के जवान की गई जान, दो फौजी जख्मी

नॉर्थ ईस्ट का मणिपुर हिंसा के दर्द और जख्मों से पूरी तरह उबर भी नहीं पाया और सोमवार-मंगलवार (पांच और छह जून, 2023) की दरमियानी रात को वहां फिर से फायरिंग हो गई। विद्रोहियों की ओर से की गई ताजा गोलीबारी में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के एक जवान की जान चली गई, जबकि दो सैनिक...पढ़ें, पूरी खबर।

ये कंपनियां बनाती हैं 'कवच', ट्रेन हादसे के बाद नया ट्रेंड, इनको हो रहा है जबरदस्त फायदा

ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे (Balasore Train Accident) ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में सैकड़ों लोगों की जान चली गई है। जबकि 1000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कई घायलों की भी मौत हो गई है। इस हादसे के मद्देनजर कवच सिस्टम (Kavach System) पर गंभीर...पढ़ें, पूरी खबर।

जुलाई से बढ़ जाएगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, 46 फीसदी हो सकता है महंगाई भत्ता

केंद्र सरकार (Central Govt) की तरफ से कर्मचारियों को बहुत जल्द बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जुलाई का महीना आने से पहले ही महंगाई भत्ते (DA) और डीआर (DR) में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जाने लगी है। बता दें कि मार्च के आखिर में ही केंद्र सरकार ने डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया था, जो...पढ़ें, पूरी खबर।

पहलवान प्रदर्शन मामले में एक्शन, गोंडा में बृजभूषण सिंह के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, बयान दर्ज किए

पहलवानों के प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने अपना एक्शन तेज कर दिया है। पुलिस की एक टीम मंगलवार को भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यूपी के गोंडा स्थित आवास पहुंची। रिपोर्टों के मुताबिक सिंह पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के सिलसिले में पुलिस...पढ़ें, पूरी खबर।

Balasore Train Accident: शुभेंदु अधिकारी का गंभीर आरोप-बालासोर ट्रेन हादसे के पीछे बताया TMC की साजिश

बालासोर ट्रेन हादसे में आधिकारिक तौर पर 275 यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि है। रेल मंत्रालय की तरफ से सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है। करीब 51 घंटे बाद सोमवार को बाधित ट्रैक पर रेल सेवा बहाल होने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जो भी दोषी हों उनके खिलाफ सख्त से सख्त..पढ़ें, पूरी खबर।

आंखों के इशारे से चलेगा Apple Vision Pro,स्मार्टफोन और PC की नहीं होगी जरूरत

एप्पल (Apple) की वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2023 में जिस प्रोडक्ट का टेक वर्ल्ड के लोगों को बेसब्री से इतंजार था, उसकी झलक कंपनी ने दिखा दी है। Apple Vision Pro कंपनी का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोडक्ट है।जो कि एक मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट है। एप्पल...पढ़ें, पूरी खबर।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ता author

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" ... और देखें

End of Article