Top News Today, 30 April 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए नेता बयानों के जरिए एक तरफ वोटर्स को रिझाने की कोशिश कर रहे हैं तो दूसरी तरफ एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। पीएम मोदी ने रविवार को कोलार में कहा कि कांग्रेस की चिढ़ उनसे सिर्फ इसलिए है क्योंकि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। वे धमकी और गाली देते हैं। दिल्ली एनसीआर में रविवार शाम को तेज आंधी के साथ कई इलाकों में बारिश हुई। दिल्ली से पहले पटना में मौसम ने मिजाज बदला और वहां भी बारिश हुई। यागराज के माफिया अतीक अहमद की प्रॉपर्टी दिल्ली में भी है जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रूपये बताई जा रही है, ऐसा सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है। पढ़िए, आज के अहम समाचार:-
पढ़ें आज की बड़ी खबरें
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी बीजेपी के पक्ष में वोटरों को आकर्षित करने में लगे हैं। एक के बाद एक रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। बीदर में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि कांग्रेस ने 91 बार गाली दी और उसका जवाब जनता देगी। वहीं रविवार को कोलार में कहा कि कांग्रेस की चिढ़ उनसे सिर्फ इसलिए है क्योंकि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।
Ludhiana Gas Leak: लुधियाना में रविवार को जहरीली गैस ने 11 लोगों की जान ले ली है। एक के बाद एक 11 लोग जहरीली गैस की चपेट में आए और उन्होंने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया, साथ ही चार लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पहले कहा गया कि मैनहोल से जहर निकली है, लेकिन अब आशंका जताई जा रही है कि किराना स्टोर से यह जहर लीक हुई है। अधिकारी इस मामले की जांच में जुटे हैं।
दिल्ली एनसीआर में रविवार शाम को तेज आंधी के साथ कई इलाकों में बारिश हुई। दिल्ली से पहले पटना में मौसम ने मिजाज बदला और वहां भी बारिश हुई। साथ ही ओलावृष्टि भी देखने को मिली। दिल्ली एनसीआर में सबसे पहले जमकर आंधी आई। तेज हवाओं के साथ धूल भी जमकर उड़े। उसके कुछ ही समय बाद बूंदा-बांदी शुरू हो गई। दिल्ली और उसके आसपास के कई इलाकों में बारिश भी हुई। नोएडा में तेज बारिश देखने को मिली।
माफिया Atique Ahmed तो अब इस दुनिया में नहीं रहा, लेकिन उससे जुड़े लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि Delhi में अतीक अहमद की 100 Crore की संपत्ति है, जो कि एक नेता की मदद से खरीदी गई थी।
रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़े एक साल से ज्यादा समय बीत चुका है। इन एक सालों में दोनों देशों ने भयंकर तबाही देखी है। जान-माल का भयानक नुकसान हुआ है। इसके बावजूद दोनों देशों के एक-दूसरे पर हमले कम नहीं हुए हैं। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि यह जंग कहां जाकर रुकेगी।
लंदन में छह मई को वेस्टमिंटर एबे में महाराजा चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक में सबसे पवित्र धार्मिक रस्म के लिए इस्तेमाल होने वाले कपड़े के पर्दे पर भारत समेत राष्ट्रमंडल के प्रत्येक सदस्य देश का नाम होगा। ब्रिटिश राजशाही के लंदन स्थित आधिकारिक आवास बकिंघम पैलेस ने यह जानकारी दी है।
बिहार के सीवान जिले में एक अजीब ही मामला सामने आया है। यहां एक 11 साल की लड़की के साथ 40 साल के शख्स ने शादी कर ली है। लड़की की मां का दावा है कि कर्ज न चुकाने के की वजह से कर्जदार ने उनकी बेटी से शादी कर ली है। वहीं इस घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें लड़की बार-बार अपना बयान बदल रही है।
