Top News @2PM 30 April 2023: मन की बात का 100वां एपिसोड, लुधियाना में जहरीली गैस लीक होने से कई लोगों की मौत, पढ़ें बड़ी खबरें

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 30, 2023, 01:07 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 30 April 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

Top Headlines @2PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 100वें एपिसोड का प्रसारण हुआ। उन्होंने कहा, मन की बात मेरे लिए आस्था, पूजा और व्रत है। यह मेरे मन की आध्यात्मिक यात्रा बन चुकी है। पंजाब के लुधियाना में जहरीली गैस लीक होने की वजह से 11 लोगों की मौत हो गई। बृजभूषण शरण सिंह को साधु-संतों का साथ मिला। रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है, दावों और प्रतिदावों के बीच दोनों पर अपनी कामयाबी को दुनिया के सामने पेश कर रहे हैं। नीचे डिटेल में पढ़ें आज 2 बजे तक खबरें-

News@02PM, Top news today hindi, Aaj ki Taza Khabar, Top News Headlines

पढ़ें आज की बड़ी खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 100वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा, मन की बात में जिस बात का जिक्र होता है, वह जन आंदोलन बन जाती है। इस दौरान उन्होंने मन की बात कार्यक्रम के संचालन में लगे हर व्यक्ति का आभार भी जताया। 'मन की बात' मेरे मन की आध्यात्मिक यात्रा, 100वें एपिसोड में बोले PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार(आज) को मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश को संबोधित किया। यह पीएम मोदी के रेडिया कार्यक्रम का 100वां एपिसोड था। इस दौरान पीएम मोदी ने मन की बात के 100 एपिसोड पूरे होने की यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने कहा, यह कार्यक्रम मेरे लिए एक खास पूजा, आस्था और व्रत बन चुका है। मन की बात मेरे मन की आध्यात्मिक यात्रा बन चुकी है।

End of Feed