Top News Today, 20 April 2023: पाकिस्तानी ड्रॉन एक बार भारतीय सीमा में घुसा। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पंजाब के गुरदासपुर जिले के भरियाल गांव के पास इस पाकिस्तानी ड्रोन को इंटरसेप्ट किया। बीएसएफ ने कहा कि ड्रोन 5 मिनट तक भारतीय सीमा के अंदर उड़ता रहा, इस दौरान बीएसएफ द्वारा 3 राउंड फायरिंग की गई और एक इलू बम भी दागा गया, जिसके बाFire In Army Vehicle: पुंछ सेक्टर में आर्मी वाहन में लगी आग, सेना के 2 जवान शहीदद ड्रोन वापस पाकिस्तान चला गया। पंजाब पुलिस ने भगोड़े एवं खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को एयरपोर्ट से हिरासत में लिया है। वह विदेश भागने के फिराक में थी। पढ़िए, आज के अहम समाचार:-
जम्मू-कश्मीर से एक दुखद घटना सामने आई है। पुंछ सेक्टर में आर्मी वाहन में आग लगने से सेना के दो जवान शहीद हो गए। बीजी सेक्टर में भट्टा डूरियन जंगल के पास वाहन में आग लग गई थी। सेना के अधिकारी यह पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रहे हैं कि आखिर यह कैसे हुआ। शुरुआती रिपोर्ट के के मुताबिक यह आग बिजली गिरने की वजह से लगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि सेना और पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए हैं, जो पुंछ से 90 किलोमीटर दूर है।
पंजाब पुलिस ने भगोड़े एवं खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को एयरपोर्ट से हिरासत में लिया है। वह विदेश भागने के फिराक में थी। पंजाब पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि इमिग्रेशन के अधिकारी किरणदीप से पूछताछ कर रहे हैं। पंजाब पुलिस ने गुरुवार को अमृतसर के श्री गुरु राम दास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया।
पाकिस्तानी ड्रॉन एक बार भारतीय सीमा में घुसा। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पंजाब के गुरदासपुर जिले के भरियाल गांव के पास इस पाकिस्तानी ड्रोन को इंटरसेप्ट किया। बीएसएफ की भारियाल गांव चौकी पर देखा गया ड्रोन 5 मिनट तक भारतीय क्षेत्र के अंदर उड़ता देखा गया, इसके बाद उसे इल्यूमिनेशन बमों से इंटरसेप्ट किया गया। बीएसएफ ने कहा कि ड्रोन 5 मिनट तक भारतीय सीमा के अंदर उड़ता रहा, इस दौरान बीएसएफ द्वारा 3 राउंड फायरिंग की गई और एक इलू बम भी दागा गया, जिसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान चला गया।
Global buddhist summit 2023 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेशों का अनुसरण करते हुए भारत ने बीते नौ वर्षों में बड़ी कामयाबी हासिल की है। वैश्विक बौद्ध सम्मेलन 2023 को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि ' भारत ने सिद्धांत, व्यवहार एवं अनुभव के रास्ते पर चलते हुए भगवान बुद्ध के उपदेशों का अनुसरण किया है।
ओडिशा के कालाहांडी जिले में जात्रा (लोक रंगमंच) देखकर लौट रहीं तीन लड़कियों के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
Bilawal Bhutto Zardari : पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी गोवा में चार एवं पांच मई को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में शामिल होने के लिए भारत आएंगे। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के बाद पाकिस्तान के किसी बड़े नेता की यह पहली भारत यात्रा होने जा रही है। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ दिल्ली आए थे।
यूपी के हाथरस जिले के एक स्कूल में बच्चों को जबरदस्ती नमाज पढ़ाने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई वो विरोध प्रदर्शन करने के लिए स्कूल पहुंच गए। इस दौरान कहा जा रहा है कि कुछ हिदू संगठनों ने भी उनका साथ दिया।
Politics Over Caste Census: देश में जातिगत जनगणना को लेकर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। विपक्ष की ओर से इसे 2024 चुनाव में मुद्दा बनाए जाने की पूरी संभावना है। कांग्रेस, आरजेडी, सपा, जेडीयू जैसी कई पार्टिंयां जातिगत जनगणना की मांग उठा रही हैं, लेकिन केंद्र फिलहाल इस पर राजी नहीं दिख रहा है। इस मुद्दे पर विपक्षियों और केंद्र सरकार दोनों का अलग-अलग रुख है। क्या है पूरा विवाद और किस तरह का सियासी गणित लगाया जा रहा है, ये समझने की कोशिश करते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
