देश

Breaking: हिरासत में ली गई अमृतपाल सिंह की पत्नी

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 20, 2023, 01:30 PM IST

Kirandeep Kaur : पंजाब पुलिस ने भगोड़े एवं खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को एयरपोर्ट से हिरासत में लिया है। वह विदेश भागने के फिराक में थी। पंजाब पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि इमिग्रेशन के अधिकारी किरणदीप से पूछताछ कर रहे हैं। पंजाब पुलिस ने गुरुवार को अमृतसर के श्री गुरु राम दास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया। वह लंदन भागने के फिराक में थी।

Image

एयरपोर्ट से हिरासत में ली गई अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर।

Kirandeep Kaur : पंजाब पुलिस ने भगोड़े एवं खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को एयरपोर्ट से हिरासत में लिया है। वह विदेश भागने के फिराक में थी। पंजाब पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि इमिग्रेशन के अधिकारी किरणदीप से पूछताछ कर रहे हैं। पंजाब पुलिस ने गुरुवार को अमृतसर के श्री गुरु राम दास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया। वह लंदन भागने के फिराक में थी। कौर विमान में सवार ही होने वाली थी कि वह पुलिस के हत्थे चढ़ गई।

लंदन की डेड़ बजे की फ्लाइट पकड़ने वाली थी

कौर डेड़ बजे की फ्लाइट से उड़ान भरने वाली थी। बता दें कि अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार है। पंजाब पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। उसकी तलाश कई राज्यों में की जा रही है लेकिन अमृतपाल पुलिस को चकमा देता आ रहा है। कौर अमृतसर के पास अमृतपाल के घर पर थी लेकिन गुरुवार को वह लंदन जाने के लिए निकली।

पुलिस ने विमान में सवार होने से रोका

एयरपोर्ट पर कौर के पहुंचने की भनक पुलिस को लग गई। इसके बाद उसने विमान में उसे सवार होने से रोक दिया। सूत्रों का कहना है कि कौर लंदन क्यों जा रही थी और वह किससे मिलने वाली थी? उससे ये सारे सवाल किए जा रहे हैं।

कौर से पहले भी हो चुकी है पूछताछ

पुलिस किरणदीप से पिछले महीने भी पू्छताछ कर चुकी है। पुलिस ने उससे अमृतपाल के छिपने के ठिकानों एवं खालिस्तान को लेकर भविष्य की उसकी योजना के बारे में पूछताछ कर चुकी है। अपुष्ट रिपोर्टों के मुताबिक कौर की पिछली जिंदगी 'दागदार' रही है। बताया जाता है कि वह अलगाववादी संगठन बब्बर खालसा के संपर्क में रही है। वह अपने पति के संगठन 'वारिस दे पंजाब' के लिए फंड भी जुटाती थी। बताया जाता है कि अपनी गतिविधियों के लिए वह ब्रिटेन में साल 2020 में पुलिस के रडार में आ गई थी।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article