देश

Top News @2PM 19 May 2023: पीएम मोदी 3 देशों की यात्रा पर रवाना, सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, पढ़ें आज के प्रमुख समाचार

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 19, 2023, 12:56 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 19 May 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

Image

पढ़ें आज की बड़ी खबरें

Top Headlines @2PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की 6 दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए जहां वह G-7, क्वाड समेत कुछ बहुपक्षीय शिखर सम्मेलनों में भाग लेंगे। पीएम 24 से अधिक नेताओं के साथ वार्ता करेंगे। चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और वरिष्ठ अधिवक्ता कल्पति वेंकटरमन विश्वनाथन को सुप्रीम कोर्ट के जजों के तौर पर पद की शपथ दिलाई। आर्यन खान ड्रग्स केस में घूसखोरी के आरोप पर समीर वानखेड़े का कहना है कि यह बेबुनियाद आरोप हैं। सीबीआई बदला ले रही है। नीचे डिटेल में पढ़ें आज 2 बजे तक की खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7, क्वाड समेत कुछ प्रमुख शिखर सम्मेलनों में भाग लेने के लिए आज जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की 6 दिवसीय यात्रा पर जा रहे हैं। दुनिया में भारत की धमक बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन देशों के दौरे पर जा रहे हैं। 19 से 24 मई तक 6 दिवसीय यात्रा के दौरान जापान, पापुआ न्यूगिनी, ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। 40 से अधिक कार्यक्रम में शरीक होंगे। दुनिया के 24 से अधिक नेताओं से बातचीत करेंगे।

अमेरिका रूस पर नया प्रतिबंध का ऐलान करेगा। जापान में G7 शिखर सम्मेलन से पहले एक अमेरिकी ने कहा कि युद्ध के मैदान में महत्वपूर्ण सामान तक रूस की पहुंच को व्यापक रूप से रोकने करने के लिए अमेरिका नए प्रतिबंधों की घोषणा करेगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष G7 में अमेरिका के मुख्य लक्ष्य कई हैं हालांकि मुख्य ध्यान यूक्रेन को निरंतर समर्थन देना रहेगा।

प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और वरिष्ठ अधिवक्ता कल्पति वेंकटरमन विश्वनाथन को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के तौर पर पद की शपथ दिलाई। जस्टिस चंद्रचूड़ ने शीर्ष अदालत के सभागार में आयोजित शपथ-ग्रहण समारोह में नये न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई। जस्टिस मिश्रा और विश्वनाथन के शपथ लेने के साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 हो गई है जो इसकी स्वीकृत संख्या है।

ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग की कार्बन डेटिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने इलाहाबाद सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई है जिस पर सुनवाई होनी है । बता दें कि ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग के कार्बन डेटिंग का आदेश दिया है।इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 12 मई को इस मुद्दे पर निचली अदालत के आदेश को दरकिनार करते हुए वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में पाए गए एक शिवलिंग की कार्बन डेटिंग सहित एक वैज्ञानिक सर्वेक्षण का आदेश दिया।

अपना एक आशियाना हो यह हर किसी का सपना होता है, लेकिन अगर आप का आशियाना किसी ऐसे शख्स का घर हो जिसकी दुनिया भर में धाक हो तो क्या कहने। चेन्नई के सी मणिकंदन के लिए खुद का आशियाना होना किसी सपने के सच होने जैसा है, उन्होंने उस घर को खरीद लिया है जिस घर में गूगल के सीइओ सुंदर पिचाई का बचपन बीता था, जिस घर में वो खेल कूद कर बड़े हुए थे।

पीएम मोदी का मिशन निरोगी भारत के तहत बीपी और शुगर के मरीजों सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बीपी और डायबिटीज के रोगियों के लिए मोदी सरकार ने बड़ा प्लान तैयार किया है। अगले दो साल तक अभियान चलाकर 2025 रोगियों की पहचान की जाएगी। 7, करोड़ 50 लाख से ज्यादा रोगियों का पहचानने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत फ्री जांच की जाएगी।

संसद की स्थायी समिति ने अपनी रिपोर्ट में ब्रिटेन के कोहिनूर हीरा वापस भारत लाने बात कही है। इसमें कहा गया है कि भारत को कोहिनूर हीरे की वापसी की मांग करनी चाहिए जो 1850 के दशक की शुरुआत में भारत से बाहर चला गया था और अभी ब्रिटिश सम्राट के ताज में जड़ा हुआ है। विरासत की चोरी पर विचार-विमर्श करने वाली एक संसदीय स्थायी समिति ने अपनी रिपोर्ट में इसका जिक्र किया है।

ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में समीर वानखेड़े के नाम को प्रमुखता से लिया जाता है। 2022 में जब उन्होंने शाहरुख खान के बेटे को पकड़ा तो तरह तरह की बातें सामने आई। मसलन वानखेड़े वसूली गैंग चलाते हैं, वो बड़े बड़े लोगों को टारगेट करते हैं, जब उन पर आरोप लगे तो एनसीबी की तरफ से जांच कराई गई। इस मामले में सीबीआई ने भी दखल दी और अब वो मुश्किल में हैं।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article