देश

Top News @2PM 12 May 2023: कहर बरपा सकता है चक्रवात मोचा, सिसोदिया को नहीं मिली राहत, पढ़ें आज के प्रमुख समाचार

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 12, 2023, 01:08 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 12 May 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

Image

पढ़ें आज की बड़ी खबरें

Top Headlines @2PM: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को राहत नहीं मिली। अभी वे जेल में ही रहेंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने 12वीं बोर्ड के रिज्लट घोषित कर दिए हैं। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात मोचा देश के कुछ राज्यों में कहर बरपा सकता है। सचिन पायलट ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। नीचे डिटेल में पढ़ें आज 2 बजे तक की खबरें

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली आबकारी नीति मामले में फिलहाल वह जेल में बंद हैं। अब एक बार फिर से उनकी न्यायिक हिरासत को दो जून तक बढ़ा दिया गया है। शुक्रवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सिसोदिया की पेशी हुई। हालांकि, अदालत ने सीबीआई की चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई टाल दी। अब इस मामले में राउज़ एवेन्यु कोर्ट दो जून को सुनवाई करेगी। पूरी खबर पढ़ें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित कर दिए हैं। सीबीएसई ने बिना पूर्व सूचना के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर रिजल्ट घोषित करने की जानकारी दी। सीबीएसई ने अपनी वेबसाइट cbse.nic.in पर नतीजे जारी कर दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें

साइक्लोन मोचा 12 मई 2023 यानी शुक्रवार को अंडमान निकोबॉर (पोर्ट ब्लेयर) के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में लगभग 520 किलोमीटर की दूरी पर बंगाल की केंद्रीय खाड़ी से सटे दक्षिण-पूर्व में है। चक्रवात का नाम 'मोचा' यमन द्वारा सुझाया गया है और इसका नाम लाल सागर बंदरगाह शहर के नाम पर रखा गया है, जिसे दुनिया में कॉफी पेश करने के लिए जाना जाता है। पूरी खबर पढ़ें

भारत का चुनाव आयोग ने ईवीएम को लेकर कांग्रेस के दावे को खारिज कर दिया। जिसमें ने कहा गया था कि कर्नाटक में उपयोग की गई ईवीएम, पहले दक्षिण अफ्रीका में इस्तेमाल किया गया। चुनाव आयोग ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका ईवीएम का उपयोग भी नहीं करता है। पूरी खबर पढ़ें

पीएम नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा संघ अधिवेशन में कहा कि शिक्षकों के साथ उनके जो अनुभव रहे उसने राष्ट्रीय स्तर पर भी नीतियां बनाने में हमारी काफी मदद की है। भारत को विकसित बनाने में शिक्षकों का बड़ा रोल है। जैसे रुपाला जी कहते हैं कि मैं शिक्षक नहीं, लेकिन मैं शिक्षक नहीं हूं, एक विद्यार्थी हूं। मैंने आप लोगों से बहुत कुछ सीखा है।शिक्षक बदल रहे हैं। विद्यार्थी भी बदल रहे हैं। आज शिक्षकों के सामने जो संसाधनों की चुनौती थी, वे कम हो रही है लेकिन छात्रों की जो उत्सकुता है वह चुनौती लेकर आई है। पूरी खबर पढ़ें

ट्विटर के वर्तमान CEO और मालिक एलन मस्क ने बताया कि उन्होंने एक महिला को कंपनी का नया CEO चुना है। वे अगले 6 हफ्तों में कंपनी से जुड़ जाएंगी। मस्क ट्विटर के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर होंगे। वो लंबे समय से ट्विटर के लिए नए CEO की तलाश में थे। मस्क ने नई CEO के नाम की घोषणा नहीं की है। हालांकि, वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, NBC यूनिवर्सल की टॉप ऐडवर्टाइजिंग सेल्स एग्जीक्यूटिव लिंडा याकारिनो ट्विटर की नई CEO हो सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने गुरुवार उद्धव ठाकरे की अर्जी पर फैसला सुनाया। पीठ ने कहा कि अगर उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा ना दिया होता तो राहत मिल सकती थी। इसके साथ ही विधायकों की अयोग्यता के मुद्दे को बड़ी बेंच में भेज दिया। लेकिन कुछ खास टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि पहली बात तो ये कि राज्यपाल को फ्लोर टेस्ट के लिए नहीं कहना चाहिए था। पूरी खबर पढ़ें

गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने फैसले में कहा कि अगर उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा नहीं दिया होता तो राहत मिल सकती थी। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 16 विधायकों की अयोग्यता के मामले पर विधानसभा स्पीकर फैसला करें। इस फैसले के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिंदे- फणनवीस को नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। यही नहीं उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार कम दिन की मेहमान है,विधानसभा के अध्यक्ष को जल्द से जल्द इस विषय पर फैसला करना चाहिए। इस विषय पर एनसीपी नेता अजित पवार ने खास टिप्पणी की है। पूरी खबर पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर आने-जाने वालों को लिए मुश्किलों के दिन खत्म होने वाले हैं क्योंकि नेशनल हाईवे ऑथरिटी ऑफ इंडिया, (एनएचएआई) और परिवहन मंत्रालाय लगातार नए-नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। कई एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे को आपस में जोड़ने पर काम चल रहा है ताकि किसी भी रास्ते से यात्रा आसान हो सके। इसके लिए तीन नए एक्सप्रेसवे बनाने का भी फैसला किया गया है। पूरी खबर पढ़ें

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article