देश

उद्धव ठाकरे बोले शिंदे सरकार कम दिन की मेहमान फिर भी सता रहा है डर,जानें-क्यों

  • Authored by: ललित राय
  • Updated May 12, 2023, 11:54 AM IST

सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ के फैसले के बाद उद्धव ठाकरे उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके साथ यह भी बताया कि मौजूदा सरकार को राहत कम दिनों के लिए है।

Image

उद्धव ठाकरे मे शिंदे सरकार से मांगा इस्तीफा

गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने फैसले में कहा कि अगर उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा नहीं दिया होता तो राहत मिल सकती थी। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 16 विधायकों की अयोग्यता के मामले पर विधानसभा स्पीकर फैसला करें। इस फैसले के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिंदे- फणनवीस को नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। यही नहीं उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार कम दिन की मेहमान है,विधानसभा के अध्यक्ष को जल्द से जल्द इस विषय पर फैसला करना चाहिए। अगर मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष गलत निर्णय देते हैं तो हम दोबारा अदालत जाएंगे। लेकिन सवाल यह है कि आखिर उद्धव ठाकरे के डर के पीछे वजह क्या है।

स्पीकर को तय करना है अयोग्यता का मसला

दरअसल 16 विधायकों की अयोग्यता का मसला विधानसभा स्पीकर को तय करना है। जुलाई में विधानसभा का सत्र बुलाया जाना है उससे पहले विपक्षी दल इस विषय पर फैसला चाहते हैं। वहीं स्पीकर का कहना है कि जल्दबाजी नहीं है। अब मामला यह है कि अगर स्पीकर ने 16 विधायकों को अयोग्य नहीं माना तो ना सिर्फ एकनाथ शिंदे को पूर्ण राहत मिल जाएगी बल्कि असली शिवसेना के मुखिया वो मान लिए जाएंगे। स्पीकर अगर शिंदे के पक्ष में फैसला देते हैं तो संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत दलबदल कानून भी लागू नहीं होगा। अब इसके ठीक उलट अगर 16 विधायक अयोग्य करार दिए जाते हैं तो उद्धव ठाकरे के लिए बड़ी जीत होगी। लेकिन विधानसभा स्पीकर कितने निष्पक्ष रहेंगे इसे लेकर उद्धव खेमें में संशय है।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article