देश

Delhi Excise Policy Case:अभी जेल में ही रहेंगे Manish Sisodia, दो जून तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 12, 2023, 11:56 AM IST

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में शुक्रवार को मनीष सिसोदिया की पेशी हुई। हालांकि, कोर्ट ने सीबीआई की चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई टाल दी। अदालत अब इस माले में दो जून को सुनवाई करेगी, जब तक मनीष सिसोदिया न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे।

Image

मनीष सिसोदिया

Photo : BCCL

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली आबकारी नीति मामले में फिलहाल वह जेल में बंद हैं। अब एक बार फिर से उनकी न्यायिक हिरासत को दो जून तक बढ़ा दिया गया है। शुक्रवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सिसोदिया की पेशी हुई। हालांकि, अदालत ने सीबीआई की चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई टाल दी। अब इस मामले में राउज़ एवेन्यु कोर्ट दो जून को सुनवाई करेगी।

बता दें, मनीष सिसोदिया पर दिल्ली की नई आबकारी नीति घोटाले का आरोप है। सीबीआई और ईडी का आरोप है कि मनीष सिसोदिया ने नई आबकारी नीति में अपने करीबियों को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों को बदला। इसके जरिए मोटी रकम जुटाई गई।

28 फरवरी से जेल में बंद हैं सिसोदिया

दिल्ली के कथित नई आबकारी नीति घोटोले में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया पर कई आरोप लगाए हैं। वह फरवरी से जेल में बंद हैं। बता दें, बीते 26 फरवरी को सीबीआई ने लंबी पूछताछ के बाद सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से अबतक उन्हें राहत नहीं मिल पाई है। इस केस में मनीष सिसोदिया के खिलाफ ईडी ने भी मामला दर्ज किया है।

बीमार पत्नी से बात कर सकेंगे सिसोदिया

गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत देते हुए पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करने की अनुमति दी थी। कोर्ट ने तिहाड़ जेल अधीक्षक को आदेश दिया था कि जेल मैन्युल के मुताबिक, सिसोदिया को पत्नी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कराई जाए। बता दें, मनीष सिसोदिया की पत्नी बीमार रहती हैं। सिसोदिया के जेल और बेटे के पढ़ाई के लिए विदेश में होने के चलते वह घर में फिलहाल अकेली हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article