देश

Top News @2PM 11 April 2023: देश में कोरोना वायरस हुआ खतरनाक, सोनिया गांधी का केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल; पढ़ें आज के प्रमुख समाचार

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 11, 2023, 12:41 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 11 April 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

Image

आज के ताजा समाचार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Top Headlines @2PM: देश में कोरोना वायरस एक बार फिर खतरनाक हो गया है। आज 5600 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। बीते एक सप्ताह में मरीजों की संख्या में 79 प्रतिशत इजाफा हुआ है। वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके कहा गया है कि वो सलमान खान को 30 तारीख को मार देगा। आगे पढ़ें देश-दुनिया के आज के प्रमुख समाचार।

खतरनाक हुआ कोरोना

देश में कोरोना संक्रमण काफी खतरनाक होता जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, एक सप्ताह में नए कोरोना मामलों में करीब 79% का उछाल आया है। साप्ताहिक कोरोना मामलों में यह उछाल बीते सात महीनों में सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

पायलट के अनशन पर कांग्रेस सख्त

राजस्थान में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई न किए जाने से नाराज पायलट मंगलवार को एक दिन के अनशन पर बैठ रहे हैं। हालांकि, उनके इस कदम पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा की ओर से देर रात जारी बयान में कहा गया कि 'सचिन पायलट का 11 अप्रैल का एक दिन का धरना पार्टी के हितों के खिलाफ और यह पार्टी विरोधी गतिविधि है। यदि उन्हें अपनी ही सरकार से किसी तरह की शिकायत है तो इस पर सार्वजनिक रूप से चर्चा करने या मीडिया में ले जाने के बजाय उसे पार्टी फोरम में रखना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...

सोनिया गांधी का हल्लाबोल

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। सोनिया ने द हिंदू अखबार के लिए लिखे एक संपादकीय में 'एक जबरन चुप्पी भारत की समस्याओं को हल नहीं कर सकती' शीर्षक वाले लेख में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान या तो आज के सबसे जरूरी, महत्वपूर्ण मुद्दों की उपेक्षा करते हैं, या अहम मुद्दों से ध्यान हटाने या ध्यान भटकाने के लिए फिजूलखर्ची और महज जुबानी कवायद हैं। पढ़ें पूरी खबर...

सलमान खान को मिली धमकी

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को धमकी मिलने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब एकबार फिर से भाईजान की जान को बड़ा खतरा है क्योंकि इसबार मुंबई पुलिस को खुली धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि एक कॉलर ने पुलिस कंट्रोल को कॉल कर कहा कि वो सलमान खान को 30 तारीख को मारेगा। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को धमकी मिलने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो कॉलर ने पुलिस कंट्रोल को सीधा कॉल कर खुली चेतावनी दे डाली है। कॉलर ने अपने आप को रोकी भाई बताया और कहा की वो जोधपुर का गौरक्षक है। यह कॉल मुंबई पुलिस के कंट्रोल को सोमवार की रात 9 बजे आया था, धमकी भरे कॉल के बाद मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...

दिल्ली और मुंबई की ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

आईपीएल के 16वें सीजन का 16वां मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस से होगा। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमें जीत के इरादे से उतरेगी, क्योंकि दिल्ली और मुंबई ने मौजूदा सीजन में अभी तक जीत का स्वाद नहीं चखा है। जीत के लिए दोनों टीमें अपनी टीमों में एक या दो बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article