DC vs MI Dream11 Prediction, IPL 2023 Delhi Capitals vs Mumbai Indians Dream11 Team Prediction, Playing 11: आईपीएल के 16वें सीजन का 16वां मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस से होगा। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमें जीत के इरादे से उतरेगी, क्योंकि दिल्ली और मुंबई ने मौजूदा सीजन में अभी तक जीत का स्वाद नहीं चखा है। जीत के लिए दोनों टीमें अपनी टीमों में एक या दो बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है।
दिल्ली और मुंबई को मिली बैक टू बैक हार
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस आईपीएल के 16वें सीजन में हार के रथ पर सवार है। दोनों टीमें हार के सिलसिले को रोकने के प्रयास में है। लेकिन उम्मीद है कि दिल्ली मंगलवार को इस सिलसिले पर रोक लगा सकती है। दिल्ली कैपिटल्स को अपने पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स से हार झेलनी पड़ी थी, जबकि दूसरे मैच में गुराज टाइटंस और तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल से हार मिली है। इसी तरह मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स से हार झेलनी पड़ी है।
रोहित का बल्ला रहा है शांत
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला अभी तक पूरी तरह शांत रहा है। रोहित ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ एक रन पर आउट हो गए थे, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 21 रन बनाकर आउट हो गए थे।
वॉर्नर का जमकर चल रहा बल्ला
चोटिल रिषभ पंत की जगह दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाल रहे डेविड वॉर्नर का बल्ला जमकर चल रहा है। वॉर्नर ने पहले मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 56 रन बनाए थे, जबकि गुजरात टाइटंस के खिलाफ 37 रन और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 65 रन की शानदार पारी खेली थी।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन
पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिच नोर्टजे, मुस्तफिजुर रहमान।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, रितिक शौकीन, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ।
