देश

टमाटर: ₹140/किलो, तुअर दाल: ₹148/किलो राहुल गांधी का तंज- आखिर किसका है ये अमृतकाल?

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 28, 2023, 07:25 PM IST

राहुल गांधी ने देश में तेजी से बढ़ रहे खाद्य पदार्थों की कीमतों में हो रहे इजाफे को लेकर ट्वीट कर तंज कसा है और कहा है कि 'सरकार गरीब और मध्यम वर्ग को भूल गई है'

Image

राहुल ने महंगाई के मुद्दों पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को रोजगार और महंगाई के मुद्दों पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह गरीब और मध्यम वर्ग को भूल गयी है और पूंजीपतियों की संपदा बढ़ाने में व्यस्त है, राहुल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जनता से जुड़े मुद्दों से ध्यान नहीं भटकाने दिया जाएगा।

उन्होंने ट्वीट किया, 'टमाटर: ₹140 रुपये/किलो, फूल गोभी: ₹80 रुपये/किलो, तुअर दाल: ₹148 रुपये/किलो,

ब्रांडेड अरहर दाल: ₹219 रुपये/किलो और खाना पकाने का गैस सिलेंडर ₹1,100 रुपये के पार।'

राहुल ने कहा, 'पूंजीपतियों की संपत्ति बढ़ाने और जनता से कर वसूली में व्यस्त भाजपा सरकार, गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को भूल ही गई।'

'गरीब खाने को तरस रहे हैं, मध्यमवर्ग बचाने को तरस रहा है'

कांग्रेस नेता ने कहा कि युवा बेरोजगार हैं, रोजगार है तो आय कम और महंगाई से बचत खत्म। उन्होंने कहा, 'गरीब खाने को तरस रहे हैं, मध्यमवर्ग बचाने को तरस रहा है।' राहुल गांधी ने कहा, 'कांग्रेस शासित राज्यों में हमने महंगाई से राहत के लिए गैस के दाम घटाए, आर्थिक सहायता के लिए गरीबों के खातों में पैसे डाले।'

'नौ साल का एक ही सवाल। आखिर किसका है ये अमृतकाल?'

उन्होंने कहा, 'नफरत मिटाने, महंगाई, बेरोजगारी हटाने और समानता लाने का प्रण है 'भारत जोड़ो यात्रा'-भाजपा को जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने नहीं देंगे।' उन्होंने नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा, 'नौ साल का एक ही सवाल।

आखिर किसका है ये अमृतकाल?'

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!