TMC Crisis: तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों ने पार्टी से अलग होने का मन बना लिया है। सांसदों ने अपने नामों की सूची आधिकारिक तौर पर लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय को भेज दी है। इसी बीच पार्टी के 19 बागी सासंदों की साइन की हुई लिस्ट सामने आ चुकी है। इस लिस्ट में लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी पर हस्ताक्षर किए थे। इन सांसदों ने 18 मई को लोकसभा स्पीकर के कार्यालय को अपने नाम भेजे थे। बागी सासंदों ने अलग गुट बनाने की मांग की है।
लिस्ट में किन-किन सांसदों के हस्ताक्षर
काकोली घोष दस्तीदार
शताब्दी रॉय
बापी हलदर
डॉ शर्मिला सरकार
प्रसून बंद्योपाध्याय
जगदीश बर्मा बसुनिया
असित कुमार मल
अरूप चक्रवर्ती
रचना बनर्जी
सायोनी घोष
खलीलुर्रहमान
अबू ताहिर खान
यूसुफ पठान
मिताली बैग
माला रॉय
कालीपद सोरेन
दीपक अधिकारी
जून मालिया
पार्थ भौमिक
इस लिस्ट में कई ऐसे नाम हैं, जो काफी चौंकाने वाले हैं। जिस सायोनी घोष को अभिषेक बनर्जी का समर्थक बताया जा रहा था, उन्होंने भी इस चिट्ठी में हस्ताक्षर किए हैं। अभिषेक बनर्जी ने ही उन्हें कभी यूथ विंग की चीफ बनाया था। वहीं, इन नामों में यूसुफ पठान, सायोनी घोष और शताब्दी रॉय जैसी प्रमुख हस्तियां शामिल हैं, जो पार्टी के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं।

टीएमसी के बागी सांसदों की लिस्ट।

टीएमसी के बागी सांसदों की लिस्ट।

टीएमसी के बागी सांसदों की लिस्ट।

टीएमसी के बागी सांसदों की लिस्ट।

टीएमसी के बागी सांसदों की लिस्ट।
शत्रुघ्न सिन्हा ने क्या कहा?
बता दें कि चिट्ठी पर शत्रुघ्न सिन्हा का साइन नहीं है। उन्होंने टीएमसी को नहीं छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि मैं टीएमसी छोड़कर नहीं जाऊंगा। मैं ममता बनर्जी के साथ रहूंगा। ममता बनर्जी ने मुझे मुश्किल घड़ी में साथ दिया था। मैं दुख की घड़ी में ममता बनर्जी के साथ रहूंगा।
बागी सासंदों पर कल्याण बनर्जी का हमला
टीएमसी के नेताओं कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद ने मंगलवार को पार्टी के बागी सांसदों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बागी नेताओं पर राजनीतिक नैतिकता की कमी, भाजपा से संबंध रखने और संकट के समय पार्टी कार्यकर्ताओं को छोड़ने का आरोप लगाया. कल्याण बनर्जी ने सवाल उठाया कि यदि बागी सांसदों के पास उतना समर्थन है, जितना वे दावा कर रहे हैं, तो वे औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल क्यों नहीं हो रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा उन्हें स्वीकार नहीं करेगी।
