देश

'जरूरत पड़ी तो हजार बार उप राष्ट्रपति की मिमिक्री करूंगा' TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने फिर दिखाए तेवर

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 25, 2023, 05:57 AM IST

Kalyan Banerjee Mimcry: उप राष्ट्रपति धनखड़ के इस बयान पर कि मिमिक्री से किसान समुदाय का अपमान हुआ है, बनर्जी ने कहा कि 'धनखड़ की जोधपुर में करोड़ों रुपए की जायदाद है और दिल्ली में फ्लैट है। वह लाखों रुपए की कीमत के कपड़े पहनते हैं।'

Image

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि वह फिर मिमिक्री करेंगे।

Photo : PTI

Kalyan Banerjee Mimcry: तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की एक बार फिर मिमिक्री की है। टीएमसी सांसद ने रविवार को कहा कि कला के रूप में वह उप राष्ट्रपति की मिमिक्री करना जारी रखेंगे। वह इसे हजार बार करेंगे क्योंकि ऐसा करना उनके मौलिक अधिकारों में शामिल है। उन्होंने कहा, 'मैं इसे करना जारी रखूंगा। मिमिक्री कला का एक रूप है। जरूरत पड़ी तो मैं इसे हजार बार करूंगा। मेरे पास मौलिक अधिकार हैं जिनके जरिए मैं अपने विचारों को प्रकट कर सकता हूं।'

मिमिक्री को बताया मामूली बात

पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में एक कार्यक्रम के दौरान बनर्जी ने एक 'मामूली सी बात' पर बिगड़ने के लिए धनखड़ की आलोचना की। बता दें कि सांसदों के निलंबन के खिलाफ गत सोमवार को विपक्ष के सांसद,संसद भवन के प्रवेश द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, इस दौरान कल्याण बनर्जी ने उप राष्ट्रपति की कार्यशैली की नकल करते हुए उनकी मिमिक्री की। जबकि राहुल गांधी ने उनकी इस मिमिक्री को अपने फोन से शूट किया।

18 दिसंबर को संसद परिसर में की मिमिक्री

बाद में जगदीप धनखड़ ने बयान जारी कर कहा कि वह संसद और उपराष्ट्रपति पद का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने संसद परिसर में एक टीएमसी सांसद द्वारा उनकी नकल करने और एक कांग्रेस सांसद के इसे रिकॉर्ड करने पर गहरा दुख जताया। इस घटना पर ममता बनर्जी ने कहा कि वह और उनकी पार्टी सभी का सम्मान करती है। ममता ने कहा कि यह मामला इसलिए तूल पकड़ा क्योंकि राहुल गांधी ने मिमिक्री को अपने फोन में शूट किया।

'साक्षी मलिक की संन्यास पर क्यों नहीं बोले धनखड़'

धनखड़ के इस बयान पर कि मिमिक्री से किसान समुदाय का अपमान हुआ है, बनर्जी ने कहा कि 'धनखड़ की जोधपुर में करोड़ों रुपए की जायदाद है और दिल्ली में फ्लैट है। वह लाखों रुपए की कीमत के कपड़े पहनते हैं।' बनर्जी ने साक्षी मलिक के संन्यास की घोषणा एवं बजरंग पूनिया द्वारा पद्मश्री लौटाए जाने पर धनखड़ की चुप्पी पर सवाल उठाए। संसद की सुरक्षा में सेंध पर टीएमसी सांसद ने कहा कि भाजपा के एक सांसद ने दो लोगों को पास जारी किया और उसे बचाने के लिए विपक्ष के 146 सांसदों को निलंबित कर दिया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस