देश

क्या संसद में ड्रेस कोड जरूरी? जानें Rahul Gandhi के टी-शर्ट पहनने पर क्या बोले संसदीय कार्य मंत्री

संसद में ड्रेस कोड को लेकर बहस छिड़ी हुई है। बीजेपी नेता जयवीर शेरगिल ने संसद में सांसदों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की बात कही और इसे “लोकतंत्र का मंदिर” बताया। इस पर किरेन रिजिजू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संसद एक सार्वजनिक स्थान है और नेताओं का पहनावा मर्यादित होना चाहिए।

Image

Times Now Summit 2026: संसद में सासंदों को मर्यादित कपड़े पहनने चाहिए: किरेन रिजिजू

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Times Now Summit 2026: क्या संसद में ड्रेस कोड की आवश्यकता है? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि हाल ही में बीजेपी नेता जयवीर शेरगिल ने सांसदों के ड्रेस कोड को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि संसद लोकतंत्र का मंदिर है और यहां पर खास तरह के कपड़े पहनने की इजाजत नहीं होनी चाहिए।

जयवीर शेरगिल के इस सवाल पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। सेलेब्रेटिंग टाइम्स नाउ @20, शेपिंग इंडिया @100' समिट में टाइम्स नेटवर्क की ग्रुप एडिटर नाविका कुमार से बातचीत करते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि संसद एक सार्वजनिक स्थान है। यहां पर नेताओं के पोशाक भी मर्यादित होने चाहिए।

राहुल गांधी के टी शर्ट पहनने पर क्या बोले किरेन रिजिजू ?

दरअसल, जब उनसे पूछा गया कि क्या बीजेपी नेता की ये मांग राहुल गांधी की वजह से की गई क्योंकि वो अक्सर संसद में टी शर्ट पहनकर आते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि ये राहुल गांधी की अपनी पसंद हैं कि वो क्या पहनकर संसद आएं। हालांकि, एक नेता प्रतिपक्ष के पोशाक उनके पद के अनुकूल होनी चाहिए। हालांकि, राहुल गांधी संसद के नियमों को ज्यादा तवज्जो नहीं देते। कई बार उन्होंने संसद के नियमों को तोड़े हैं।

उन्होंने आगे कहा कि टी शर्टी जैसे कपड़े आप पार्टी या घर में तो पहन सकते हैं, लेकिन संसद जैसे सार्वजनिक स्थानों पर पहनकर आना थोड़ा अजीब है।

'मैं राहुल गांधी के विचार को नहीं बदल सकता'

उन्होंने आगे कहा कि मैं राहुल गांधी के विचार को नहीं बदल सकता। वो उन लोगों की बातें मान रहें हैं,जो एक एजेंडा पर चलते हैं, जिसके तहत भारत ने जो हासिल किया है, उसपर हमला किया जाए। कांग्रेस पार्टी लगातार संविधानिक संस्थानों पर हमला कर रहे हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article