देश

Times Now Summit 2024: केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने CM केजरीवाल पर जमकर साधा निशाना, ED की गिरफ्तारी से लेकर आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर कह दी ये बड़ी बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2024, 10:13 PM IST

Times Now Summit 2024: टाइम्स नाउ समिट- इंडिया अनस्टॉपेबल (India Unstoppable) के मंच पर दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिरकत की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उम्मीद कहीं दिखती है तो मोदी में, उम्मीद कहीं दिखती है तो भारत में।

Image

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने टाइम्स नाउ समिट- इंडिया अनस्टॉपेबल में लिया भाग

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Times Now Summit 2024: टाइम्स नाउ समिट- इंडिया अनस्टॉपेबल (India Unstoppable) के मंच पर दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ कांग्रेस के इंडिया गठबंधन पर भी जमकर निशाना साधा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत में तेजी से विकास मार्ग पर बढ़ रहा है। अब देश में तेजी से बदलाव हो रहा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश दुनिया सबसे खराब अर्थव्यवस्था में से एक था, जबकि पीएम मोदी के शासनकाल में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की टॉप-5 अर्थव्यवस्थाओं में से एक हो गई है। अनुराग ठाकुर ने कहा ने सरकार की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए पिछले 10 सालों में मोदी सरकार के कार्यो की जानकारी दी।

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से AAP को मिलेगी शून्य सीटे

टाइम्स नाउ समिट- इंडिया अनस्टॉपेबल (India Unstoppable) के मंच पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार के लोकसभा चुनावों में पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से AAP को 0 सीटें मिलेंगी। जनता आम आदमी पार्टी और केजरीवाल को पहचान चुकी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल को ईडी ने 9 बार समन दिया फिर भी वो ED के सामने पेश नही हुए। केजरीवाल ने ईडी के सामने ना पेश होकर अपनी गिरफ्तारी को खुद ही दावत दिया। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और उसके इंडिया गठबंधन को भी आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में ना तो कृषि सम्मान निधि थी और ना ही कृषि सम्मान। कांग्रेस ने फिर देश को लूटा।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस मेहनत नहीं करना चाहती है और हर बार हार का ठीकरा सिर्फ EVM पर थोप देती है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भी हमला बोला, ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जहां-जहां से होकर गुजरी है वहां-वहां पर राहुल और कांग्रेस को सिर्फ हार का सामना करना पड़ेगा। ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी से बड़ा वरदान बीजेपी के लिए और क्या हो सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!