देश के अलग-अलग शहरों में बाबा बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री के चमत्कारिक दिव्य दरबार दिल्ली में लगा हुआ है। इस दौरान बाबा के दरबार में Times Now Navbharat की Anchor Naina Yadav की पर्ची निकली है। जानिए इसे लेकर Naina Yadav ने क्या कहा?
बागेश्वर बाबा के दरबार में उमड़ी भीड़
बाबा बागेश्वर धाम सरकार ने आज दिल्ली में लोगों की अर्जियां निकाली। इस दौरान लोगों की काफी भीड़ उमड़ी हुई दिखी। इस कार्यक्रम का कवरेज करने के लिए हमारी संवाददाता नैना यादव भी दिव्य दरबार में पहुंचीं थीं। जिसके बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जब हमारी संवाददाता नैना यादव को स्टेज पर बुलाया तो उनका भी पर्चा निकाला।
पर्चे में क्या था
संवाददाता नैना यादव को स्टेज पर बुलाकर बागेश्वर महाराज ने कई निजी बातें भी बताईं। उनसे बात भी किया। इस दौरान उनकी हर बात सच साबित होती दिखी। नैना यादव ने कहा कि उनके सवालों के पूछने से पहले ही बाबा ने उसे पर्चे पर लिख रखा था।
