देश

'यह पूरी तरह दिल्ली का प्रदूषण है, पंजाब की पराली का नहीं', वायु प्रदूषण पर केजरीवाल ने रेखा सरकार को घेरा

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार के दौरान इतना प्रदूषण नहीं था आज भी दिल्ली के एक्यूआई को सही तरीके से नहीं बताया जा रहा है और पानी का छिड़काव मीटर के आसपास किया जा रहा है। दिल्ली में काफी दिनों तक ग्रेप 4 लागू नहीं होने दिया गया, अब इसे लागू किया गया

Image

वायु प्रदूषण पर केजरीवाल ने रेखा गुप्ता सरकार को घेरा। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के वायु प्रदूषण पर आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रेखा गुप्ता सरकार को घेरते हुए केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली में प्रदूषण केवल दिल्ली का है। केजरीवाल ने कहा कि अभी तक कहा जाता था कि पंजाब की पराली के चलते दिल्ली में प्रदूषण होता है लेकिन पूरे पंजाब में AQI का स्तर 70 से 100 के बीच है। पंजाब में कोई पराली नहीं जल रही है, इसलिए दिल्ली का प्रदूषण सिर्फ दिल्ली का है।

केवल कागजों पर लागू है दिल्ली में ग्रेप-4

दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा कि हमारी सरकार के दौरान इतना प्रदूषण नहीं था आज भी दिल्ली के एक्यूआई को सही तरीके से नहीं बताया जा रहा है और पानी का छिड़काव मीटर के आसपास किया जा रहा है। दिल्ली में काफी दिनों तक ग्रेप 4 लागू नहीं होने दिया गया, अब इसे लागू किया गया लेकिन यह भी सिर्फ कागजों में हुआ है। केजरीवाल ने ग्रेप-4 लागू होने के बाद भी दिल्ली में निर्माण गतिविधियां चलने का दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रदूषण आग जलाने से हो रहा है।

AAP नेता ने प्रदूषण पर पीएम की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पीएम ने प्रदूषण पर एक शब्द भी नहीं बोला है। पीएम ओमान में है और नेता विपक्ष जर्मनी में। प्रदूषण दिल्ली में है तो यह कैसे खत्म हो सकता है।

पंजाब निकाय चुनाव पर भी बोले

पंजाब में हुए निकाय चुनाव के पारे में केजरीवाल ने कहा कि 3 दिन पहले ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक समिति और जिला परिषद के चुनाव हुए अभी तक जो नतीजे आए है वो दिखाते हैं आम आदमी पार्टी की लहर चल रही है आप ने 70 फीसदी सीटें जीती हैं। ये दिखाता है कि भगवंत मान की अगुवाई में जो सरकार चल रही है उस पर लोगों ने मुहर लगाई है। इससे पहले 2013 और 2017 में ये चुनाव हुए थे, उस वक्त तत्कालीन सरकार का हनीमून पीरियड चल रहा था लेकिन अब ये चुनाव विधानसभा चुनाव से 1 साल पहले हुए हैं। ये दिखाता ही कि प्रदेश सरकार की प्रो इनकंबेंसी चल रही है।

केजरीवाल ने कहा कि बिना किसी धांधली के ये चुनाव हुए। 580 सीटें 100 वोटों से कम मार्जिन से जीती गई हैं। इनमें 319 सीटें विपक्ष ने जीती हैं अगर हम धक्का शाही करते तो ये सीटें हम जीत सकते हैं। संगरूर में एक फगवाला सीट कांग्रेस महज 5 वोट से जीती है, अगर धांधली होती तो कांग्रेस ये सीट कैसे जीतती। जालंधर में एक सीट कांग्रेस ने 3 वोटों से जीता है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article