देश

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

मुठभेड़ में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है। मारे गए आतंकवादी की पहचान की जा रही है। इलाके में अभी भी ऑपरेशन जारी है।

Image

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ (File photo)

Photo : ANI

Encounter in Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सोमवार सुबह बांदीपोरा जिले के अरागाम गांव को घेर लिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने छिपे हुए आतंकवादियों को घेर लिया, जिसके बाद उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। मुठभेड़ में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है। मारे गए आतंकवादी की पहचान की जा रही है। इलाके में अभी भी ऑपरेशन जारी है।

इलाके की घेराबंदी

इससे पहले, तड़के गांव में कुछ गोलियों की आवाज सुनी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि इसके तुरंत बाद, सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और तलाशी शुरू कर दी। इलाके में तलाशी अभियान के दौरान कुछ देर बाद गोलियां चलनी बंद हो गईं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को सुरक्षाबलों को केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद को कुचलने और एक सुचारू, सुरक्षित तथा घटना-मुक्त अमरनाथ यात्रा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

आतंकवाद विरोधी अभियान में तेजी

केंद्र के सख्त निर्देश के मद्देनजर, सुरक्षा बलों से उम्मीद की जा रही है कि वे आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियान चलाएंगे। हाल ही में जम्मू में ताबड़तोड़ आतंकी हमलों के बाद सुरक्षाबल अलर्ट हैं। इनमें सबसे बड़ा हमला रियासी में हुआ था जहां आतंकियों ने श्रद्धालुओं की बस पर गोलीबारी की थी जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी। (IANS Input)

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article