देश

Telangana में अब कांग्रेस के साथ होगा खेला? CM रेवंत रेड्डी ने PM मोदी को बताया बड़ा भाई, गुजरात मॉडल की तारीफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2024, 11:07 PM IST

इससे पहले तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव थे, जो पीएम मोदी के दौरों के दौरान दूरी बनाए रखते थे। इस परंपरा तो बदलते हुए रेवंत रेड्डी पीएम का स्वागत करने के लिए आदिलाबाद पहुंचे और आधिकारिक कार्यक्रम में भाग लिया।

Image

पीएम मोदी से मिलते हुए रेवंत रेड्डी

पीएम मोदी सोमवार को तेलंगाना के दौरे पर थे। यहां पीएम मोदी के स्वागत में जो गुणगान हुआ है, उससे कांग्रेस आलाकमान शायद ही खुश होगा। तेलंगाना में पहली बार कांग्रेस सरकार आई है, रेवंत रेड्डी सीएम बने हैं। अब रेवंत रेड्डी ने ही पीएम मोदी के साथ-साथ गुजरात मॉडल की तरीफ में कसीदे पढ़ दिए। रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी अपना बड़ा भाई बताया।

रेवंत रेड्डी ने बदली परंपरा

इससे पहले तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव थे, जो पीएम मोदी के दौरों के दौरान दूरी बनाए रखते थे। इस परंपरा तो बदलते हुए रेवंत रेड्डी पीएम का स्वागत करने के लिए आदिलाबाद पहुंचे और आधिकारिक कार्यक्रम में भाग लिया। राज्य में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री की यह पहली तेलंगाना यात्रा है। रेवंत रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को सम्मान देती है।

'गुजरात की तरह तेलंगाना का विकास'

उन्होंने कहा, "हमारे लिए प्रधानमंत्री का मतलब बड़ा भाई है। अगर बड़े भाई का समर्थन मिले तो हर मुख्यमंत्री अपने राज्य में विकास को आगे बढ़ा सकता है। अगर तेलंगाना को गुजरात की तरह विकसित करना है तो आपकी मदद की जरूरत है।" सीएम ने कहा कि देश के पांच महानगरों में से एक हैदराबाद भी प्रधानमंत्री के पाँच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में योगदान देना चाहेगा।

'टकराव का इरादा नहीं'

आदिलाबाद में विकास कार्यों के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करते हुए रेवंत रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकार का केंद्र के साथ टकराव का कोई इरादा नहीं है और वह राज्य के विकास के लिए मिलकर काम करना चाहेगी। उन्होंने कहा, "अगर केंद्र और राज्यों के बीच टकराव होता है तो लोगों को नुकसान होगा। राजनीति केवल चुनाव के दौरान होनी चाहिए। चुनाव के बाद निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को केंद्र की मदद से राज्य के विकास के लिए काम करना चाहिए।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article