देश

बंगाल और असम छोड़िए! केरल में तेजस्वी यादव के उम्मीदवार ने किया बड़ा उलटफेर, इस सीट पर दर्ज की शानदार जीत

Kerala Election Results 2026: देश के कई राज्यों में चुनावी रुझान बड़े बदलाव के संकेत दे रहे हैं। केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाली UDF की वापसी होती दिख रही है, जबकि पश्चिम बंगाल में भाजपा बढ़त बनाए हुए है।

Image

केरल में 10 साल बाद UDF की वापसी के संकेत

Photo : PTI

Kerala Election Results 2026: देश के कई राज्यों में चुनावी नतीजों को लेकर माहौल काफी गर्म है और हर जगह से अलग-अलग तस्वीर सामने आ रही है। केरल, पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु के रुझान राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत दे रहे हैं। केरल की बात करें तो यहां 10 साल बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी होती दिख रही है। कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF गठबंधन मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है, जबकि पिनरई विजयन की अगुवाई वाला LDF पीछे चल रहा है। अब तक के आंकड़ों के अनुसार UDF कई सीटों पर जीत दर्ज कर चुका है, जिसमें कांग्रेस, IUML और केरल कांग्रेस के उम्मीदवार शामिल हैं। इससे साफ है कि जनता इस बार बदलाव चाहती है।

राजद उम्मीदवार ने 1286 वोटों से दर्ज की जीत

इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर केरल की कुथुपरंबा सीट से आई। जहां पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। यहां राजद के उम्मीदवार पी.के. प्रवीण (RJD Kerala candidate PK Praveen won) ने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की उम्मीदवार जयंती राजन को बेहद कम अंतर से हराया। यह मुकाबला काफी करीबी रहा और अंत तक रोमांच बना रहा। इस जीत ने स्थानीय स्तर पर राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं। RJD उम्मीदवार प्रवीण को 70448 वोट मिले, जबकि राजन को बेहद क्लोज फाइट में 69162 वोट मिले। इस प्रकार तेजस्वी यादव के उम्मीदवार ने 1286 वोटों से हराया। वहीं, देश की नजर पश्चिम बंगाल और असम के नतीजों पर भी बनी हुई है।

तमिलनाडु में एक्टर विजय की TVK पाटी बंपर जीत की ओर

पश्चिम बंगाल में भाजपा बड़ी बढ़त बनाती दिख रही है और रुझानों के अनुसार वह बहुमत के आंकड़े को पार करती नजर आ रही है। अगर यह रुझान नतीजों में बदलते हैं तो राज्य में लंबे समय से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका होगा। तमिलनाडु में भी इस बार नई राजनीतिक ताकत उभरती दिख रही है। अभिनेता विजय की पार्टी TVK शुरुआती रुझानों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और कई सीटों पर आगे चल रही है। इससे राज्य की राजनीति में नए बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। कुल मिलाकर अगर कहा जाए तो इन राज्यों के चुनावी रुझान यह दिखाते हैं कि मतदाता इस बार बदलाव और नए विकल्पों की ओर झुक रहे हैं।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article