देश

तमिलनाडु चुनाव में DMK संग कांग्रेस करेगी गठबंधन? Congress के दिग्गज नेता ने दिया जवाब

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर DMK के साथ गठबंधन पर कांग्रेस ने अभी कोई अंतिम फैसला नहीं किया है। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि तमिलनाडु नेतृत्व की सभी राय सुन ली गई हैं और अब निर्णय पार्टी अध्यक्ष व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष लेंगे।

Image

तमिलनाडु सीएम स्टालिन के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की फाइल फोटो।

Photo : ANI

Tamil Nadu Election: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर डीएमके (DMK) के साथ संभावित गठबंधन पर कांग्रेस ने फिलहाल कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी ने तमिलनाडु नेतृत्व की सभी राय को गंभीरता से सुना है और इस पर निर्णय पार्टी अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर छोड़ा गया है।

बैठक में तमिलनाडु कांग्रेस के करीब 40–41 नेताओं ने लिया हिस्सा

केसी वेणुगोपाल ने बताया कि दिल्ली में हुई अहम बैठक में तमिलनाडु कांग्रेस के करीब 40–41 नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रत्येक सदस्य को नेतृत्व के सामने अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया गया। बैठक करीब साढ़े तीन घंटे चली, जिसमें कांग्रेस नेतृत्व ने तमिलनाडु के नेताओं से व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से चर्चा की।

'तमिलनाडु में गठबंधन को लेकर जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं'

उन्होंने कहा कि बैठक में अलग-अलग तरह की राय सामने आई हैं। सभी विचारों को संकलित कर लिया गया है और इन्हीं चर्चाओं के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। वेणुगोपाल के मुताबिक, आज हुई चर्चा भविष्य के फैसलों के लिए मार्गदर्शक साबित होगी। इस बयान से साफ है कि कांग्रेस तमिलनाडु में गठबंधन को लेकर जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करना चाहती और जमीनी नेतृत्व की राय को प्राथमिकता दी जा रही है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article