देश

Suvendu Adhikari Net Worth: 1 ग्राम सोना भी नहीं... कितनी संपत्ति के मालिक हैं सुवेंदु अधिकारी?

Suvendu Adhikari Net Worth: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद सुवेंदु अधिकारी राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग चुकी है और 9 मई को वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसी बीच उनके चुनावी हलफनामे में घोषित संपत्ति को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, सुवेंदु अधिकारी की कुल संपत्ति करीब 85.87 लाख रुपये है। खास बात यह है कि उनके नाम पर न तो कोई कार दर्ज है और न ही कोई सोना या अन्य आभूषण।

Image

सुवेंदु अधिकारी की कुल घोषित संपत्ति 85.87 लाख रुपये।

Photo : PTI

पश्चिम बंगाल में 'सुवेंदु सरकार' बनने जा रही है। शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान किया। अमित शाह और ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी की मौजूदगी में विधायकों ने सर्वसम्मति से सुवेंदु को अपना नेता चुना।

सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari Will Be New CM Of West Bengal) ने विधानसभा चुनाव में दो विधानसभा सीटों से जीत हासिल की है। भवानीपुर सीट से उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया। वहीं, उन्होंने नंदीग्राम से भी जीत दर्ज की है। अब वह पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री बनेंगे। इसी बीच उनकी नेटवर्थ की बहुत चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कि बीजेपी में बंगाल के पहले मुख्यमंत्री के पास कितनी दौलत है।

सुवेंदु अधिकारी (chief minister of West Bengal) के पास न तो कार और न ही एक ग्राम सोना है। चुनाव आयोग में जमा किए गए उनके 2026 के चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके पास 12000 रुपये नकद हैं, कोई कार या सोना नहीं है, और उनकी कुल घोषित संपत्ति 85.87 लाख रुपये (Suvendu Adhikari Net Worth) है। उन पर एक रुपये का भी कर्ज नहीं है।

इसके अलावा, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के अनुसार, BJP के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी ने अपनी कुल संपत्ति 8587600 रुपये घोषित की है। उनके पास किसी प्रकार का कोई कर्ज नहीं है। ADR के अनुसार, उनके ऊपर कोई लोन भी नहीं है। न ही उन्होंने किसी से कोई उधार ले रखा है।

2021 में कितनी थी संपत्ति?

सुवेंदु अधिकारी के साल 2021 में दायर हलफलनामे की भी चर्चा हो रही है। साल 2021 में दी गई जानकारी के मुताबिक, उनके पास कुल संपत्ति का मूल्य लगभग 1.10 करोड़ रुपये था। इस आंकड़े में चल और अचल, दोनों तरह की संपत्तियां शामिल थी। 2021 में उन्होंने विभिन्न बैंक खातों में लगभग 50 लाख रुपये जमा होने की जानकारी दी थी।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article