देश

चेन स्नैचिंग केस में पकड़ा गया जैश का आतंकी, 2002 गुजरात दंगों में भी हुई थी गिरफ्तारी

Surat Police: 2006 में गुजरात ATS ने अब्दुल को पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े हैंडलर के संपर्क में रहकर देश विरोधी गतिविधि से जुड़े आरोप में गिरफ्तार किया था। अब उसे चेन स्नैचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Image

Jaish-e-Mohammed terrorist Arrested in chain snatching

Surat Police: आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के साथ मिलकर देश विरोधी साजिश रचने वाले आतंकी को सूरत पुलिस ने चेन स्नैचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की पहचान अब्दुल उर्फ पीर अली मोहम्मद साकिर शेख के रूप में हुई है। उसे पहले देश विरोधी गतिविधि के आरोप में भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार, अब्दुल को पहले गुजरात ATS ने गिरफ्तार किया था। अब्दुल के खिलाफ गुजरात भर में एक दर्जन से ज्यादा मामले तक अलग अलग थानों में दर्ज है। पुलिस ने बताया कि सूरत का रहने वाला 47 वर्षीय अब्दुल, चेन स्नैचिंग जैसे मामलो में सूरत शहर के डिंडोली, उमरा और बड़ोदरा जैसे थानों मे वांटेड चल रहा था।

2002 दंगों में हुई थी गिरफ्तारी

इसके अलावा 2002 में हुए दंगो के दौरान भी अहमदाबाद के वेजलपुर थाना क्षेत्र में दंगा कराने के आरोप में अब्दुल गिरफ्तार हो चुका था। 2006 में गुजरात ATS ने अब्दुल को पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े हैंडलर के संपर्क में रहकर देश विरोधी गतिविधि से जुड़े आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके अलावा अब चेन स्नैचिंग कर रहा अब्दुल 2008 में अहमदाबाद की साबरमती जेल में जब बंद था, तब जेल के अंदर तक मारपीट कर चुका है। 2017 में अहमदाबाद के असलाली इलाके से हथियार के साथ तक गिरफ्तार हो चुका है।

अमेठी का रहने वाला है अब्दुल

अधिकारियों ने बताया कि अब्दुल अहमदाबाद के जुहापुरा में रहता है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अमेठी का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, अब्दुल बाइक पर नकली नंबर प्लेट लगाकर चेन स्नैचिंग करता था, पुलिस को उसकी कई दिनों से तलाश थी।

Hiten Vithalani
हितेन विठलानीauthor

2011 में ANI मुंबई ब्यूरो में इंटर्न से शुरू हुआ सफर, 2012 में समय मुंबई में ट्रेनी प्रोड्यूसर तक पहुंचा लेकिन मंत्रालय में लगी आग के बाद से रिपोर्टर के तौर पर सफर की शुरुआत हुई। मुंबई से गुजरात चुनाव 2012 के बाद गुजरात के ही संस्था में अहमदाबाद में काम किया। ETV news Gujarati में जहां से 2015 में फिर एक बार मुंबई ब्यूरो गुजराती चैनल के लिए संभालने का मौका मिला । उसके बाद 2016 में गुजराती चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो संभालने का मौका मिला। 1 मई 2017 के दिन Zee media के साथ दिल्ली ब्यूरो में जुड़ा और Zee का गुजराती चैनल जो लॉन्च होना था Zee 24 Kalak जिसके लिए दिल्ली नेशनल ब्यूरो हेड करने का मौका मिला। लॉकडाउन के वक्त दिल्ली में ही रीजनल ब्यूरो से नेशनल ब्यूरो में काम करने का मौका मिला, Zee Hindustan ने काम को देखते हुए अपने साथ जोड़ लिया जिसमे किसान आंदोलन, सिद्धू मूसेवाला मर्डर, पंजाब चुनाव, यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव से लेकर गुजरात चुनाव तक कवर किया। उसके बाद गुजरात में जी के साथ अहमदाबाद में बीजेपी और गुजरात सरकार बीट में काम काफी सालों बाद शुरू किया और अब 15 अप्रैल 2024 से Times Now Navbharat गुजरात ब्यूरो में अहमदाबाद में प्रिंसिपल correspondent के तौर पर काम कर रहा हूं।

और पढ़ें
End of Article