संसद में अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीली जैकेट आकर्षण का केंद्र बनी रही। पीएम मोदी द्वारा पहनी गई इस जैकेट के पीछे एक दिलचस्प कहानी सामने आई,, नीले रंग की जिस जैकेट को पहनकर प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर जोरदार प्रहार किए वह जैकेट रीसाइकल्ड सिंगल यूजर प्लास्टिक से बनाई गई थी
खास बात यह है कि यह करोड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की ओर से बेंगलुरु में आयोजित इंडियन एनर्जी वीक में गिफ्ट किया गया था। पीएम मोदी के पहने जाने वाले कोट के मटेरियल को सूरत के एक बिजनेसमैन ने बनाया है.
सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बनी थी मोदी की जैकेट
पीएम के नीले रंग के जैकेट को बनाने में जो कपड़ा लगा है वह सूरत के कारोबारी आशीष गुजराती ने बनाया था,,, आपको बता दें कि सिंगल यूज प्लास्टिक या बोतल को फैक्ट्री प्लांट में यार्न में में तब्दील किया जाता है,,, जिसके बाद इसका उपयोग खास तरह के फैब्रिक के तौर पर किया जाता है,

recycled jacket
आशीष गुजराती बताते हैं कि पिछले 4 वर्षों से वह फेंकी हुई बोतल स्कोर रीसायकल करके कपड़े बनाने का व्यापार कर रहे हैं जो अब भारत ही नहीं देश दुनिया में प्रचारित हो चुका है खासकर जब पीएम मोदी ने इस जैकेट को पहना तब से यह जैकेट सभी लोगों के बीच में आकर्षण और आतुरता का केंद्र बनी हुई है।
