देश

हिमाचल सरकार के 6 मुख्य संसदीय सचिवों को अयोग्य ठहराए जाने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, कोर्ट ने दिया यह निर्देश

Himachal Pradesh CPS Case: सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा नियुक्त राज्य के छह मुख्य संसदीय सचिवों (CPS) की अयोग्यता प्रक्रिया पर शुक्रवार को रोक लगा दी। साथ ही कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश सरकार की याचिका पर नोटिस जारी किया। सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश सरकार को मुख्य संसदीय सचिवों की नई नियुक्ति नहीं करने को कहा।

Image

सुप्रीम कोर्ट

Himachal Pradesh CPS Case: सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा नियुक्त राज्य के छह मुख्य संसदीय सचिवों (CPS) की अयोग्यता प्रक्रिया पर शुक्रवार को रोक लगा दी। साथ ही हाई कोर्ट (High Court) के आदेश को चुनौती देने वाली हिमाचल प्रदेश सरकार की याचिका पर नोटिस जारी किया। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक दी जिसमें राज्य में मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति करने की शक्ति को असंवैधानिक करार दिया था।

हाई कोर्ट के फैसले पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश सरकार को मुख्य संसदीय सचिवों की नई नियुक्ति नहीं करने को कहा। चीफ जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की पीठ ने कहा कि जबतक अदालत का फैसला नहीं आ जाता तब तक नई नियुक्ति नहीं की जाएं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन में आगे कोई कार्यवाही नहीं होगी। न्यायालय ने साथ ही यह स्पष्ट किया कि राज्य सरकार कोई और नियुक्ति नहीं करेगी, क्योंकि यह कानून के विपरीत होगा।

शीर्ष अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता कल्पना देवी को भी नोटिस जारी किया। कल्पना ने मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति के खिलाफ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। शीर्ष अदालत ने उनसे दो सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा और मामले की सुनवाई चार सप्ताह बाद के लिए स्थगित कर दी। शीर्ष अदालत ने इस मामले को इस मुद्दे पर शीर्ष अदालत में लंबित याचिकाओं के साथ संलग्न कर दिया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 7 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: विधानसभा में DMK के आरोपों का जवाब देंगे CM विजय, नेतन्याहू बोले- ईरान में शासन का अंत करीब...सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर ABVP, NSUI का विरोध

आज की ताजा खबर, 7 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: विधानसभा में DMK के आरोपों का जवाब देंगे CM विजय, नेतन्याहू बोले- ईरान में शासन का अंत करीब...सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर ABVP, NSUI का विरोध

'बाय-बाय, पापा...ये मेरी जिंदगी है', पिता को फोन कर लड़की ने लगा दी चिनाब नदी में छलांग

'बाय-बाय, पापा...ये मेरी जिंदगी है', पिता को फोन कर लड़की ने लगा दी चिनाब नदी में छलांग

माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर किराये में कितनी होने जा रही बढ़ोतरी? कांग्रेस ने उठाई श्रद्धालुओं के हक की आवाज

माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर किराये में कितनी होने जा रही बढ़ोतरी? कांग्रेस ने उठाई श्रद्धालुओं के हक की आवाज

'भारत-फ्रांस संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे'...पीएम मोदी ने पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह में क्या-क्या कहा?

'भारत-फ्रांस संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे'...पीएम मोदी ने पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह में क्या-क्या कहा?

चीख-पुकार और मलबा... सत्य निकेतन में अबतक 5 छात्रों की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; जानें दिनभर का अपडेट

चीख-पुकार और मलबा... सत्य निकेतन में अबतक 5 छात्रों की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; जानें दिनभर का अपडेट