देश

Earthquake: अंडमान निकोबार में भूकंप के तेज झटके, केंद्र 10 किमी की गहराई में, बड़े नुकसान की खबर नहीं

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 8, 2023, 06:48 AM IST

Earthquake in Andaman Nicobar: भारत के अंडमान-निकोबार में आज तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप सुबह 3:20 बजे आया। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था।

Image

अंडमान निकोबार में भूकंप

Photo : BCCL

Earthquake in Andaman Nicobar: 8 अक्टूबर को तड़के अंडमान सागर में रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी दी। 8 अक्टूबर को सुबह 3:20 बजे झटके आए और एनसीएस के मुताबिक भूकंप 10 किमी की गहराई पर दर्ज किया गया था।

एनसीएस ने एक्स पर पोस्ट किया कि भारत में भूकंप की तीव्रता: 4.3, 08-10-2023 को 03:20:02 IST पर आया, अक्षांश: 10.83 और लंबाई: 93.23, गहराई: 10 किमी, स्थान: अंडमान सागर, भारत।

गौर हो कि ठीक एक दिन पहले पश्चिम नेपाल के बाझांग जिले में शनिवार को भूकंप के दो लगातार झटके महसूस किए गए। इससे पहले मंगलवार को इसी क्षेत्र में भूकंप के चार झटके महसूस किए गए थे। केंद्र के मुताबिक, सुबह करीब पौने बारह बजे 5.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया। भूकंप का केंद्र राजधानी काठमांडू के उत्तर-पश्चिम में बाझांग में था। केंद्र ने बताया कि भूकंप का दूसरा झटका 12 बजकर 32 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 4.3 मापी गई। इससे पहले तीन अक्टूबर को इसी क्षेत्र में 6.3 तीव्रता के भूकंप सहित कम से कम चार झटके महसूस किए गए थे, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

7 अक्टूबर को ही अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में जोरदार भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता 6.3 थी। इस हादसे में 320 लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि 6.3 तीव्रता के झटके आए। भूकंप का केंद्र हेरात शहर से 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था। बाद में भी 5.5 तीव्रता का झटका महसूस किया गया। सर्वेक्षण की वेबसाइट पर पोस्ट किया गया एक नक्शा इस क्षेत्र में सात भूकंपों का संकेत देता है। हेरात शहर के एक निवासी के मुताबिक दोपहर के समय शहर में कम से कम पांच शक्तिशाली भूकंप आए। जून 2022 में, पूर्वी अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप आया, जिसमें कई मकान जमींदोज हो गए। यह भूकंप अफगानिस्तान में दो दशकों में सबसे भीषण था, जिसमें कम से कम 1,000 लोग मारे गए और लगभग 1,500 लोग घायल हो गए।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article